PM मोदी के वीडियो से छेड़छाड़ पर BJP ने पुलिस से की शिकायत, सिंधिया बोले- छोटी मानसिकता वालों को G-20 से जलन
Vikram Jain | Sept 11, 2023, 24:00 IST
PM मोदी के वीडियो से छेड़छाड़ पर BJP ने पुलिस से की शिकायत, सिंधिया बोले- छोटी मानसिकता वालों को G-20 से जलन
पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो से छेड़छाड़ कर गलत वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में बीजेपी ने आक्रोश जताया है।
संजय गुप्ता, INDORE. पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो से छेड़छाड़ कर गलत वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में बीजेपी ने आक्रोश जताया है। इंदौर में इंदौर बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। बीजेपी का आरोप है कि G-20 के आयोजनों के कुछ वीडियो और पीएम मोदी के पुराने वीडियो को लेकर उनमें कांट-छांट करते हुए गलत रील बनाकर वीडियो अपलोड किए गए हैं। इससे प्रधानमंत्री की छवि खराब करने के दूषित उद्देश्य से यह सब किया गया है। मामले में बीजेपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
फेसबुक एकाउंट को लेकर भी शिकायत
बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश खंडेलवाल ने यह शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि जब होगा न्याय नाम का फेसबुक पर एक ग्रुप है जिसमें एक छोटी सी लव स्टोरी नाम से पीएम मोदी के G-20 समिट में विदेशी मेहमानों से मुलाकात के वीडियो में कांट-छांट की गई है। उनकी छवि देश- विदेश में खराब करने व दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विरोधियों पर साधा निशाना
इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मामले में विरोधियों पर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि G-20 का सफल आयोजन पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुआ है। कुछ लोग इससे विश्व पटल पर भारत के उभरने से बैचेनी महूसस कर रहे हैं। कुछ लोग है जिनकी विचारधारा होती है कि वह अपनी लाइन लंबी करने की जगह दूसरों की छोटी करने की मानसिकता रखते हैं। कुछ छोटी मानसकिता वाले दलों को जलन हुई है। वह दोबारा विदेश जाकर भारत माता की आलोचना करेंगे। आज देश इन नकारात्मक शक्तियों को जान चुका है, वह अब तीसरी बार उन्हें सबक सिखाने के लिए आतुर है। वहीं सिंधिया ने प्रदेश में बीजेपी की स्थिति पर कहा कि बीजेपी ने सदा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण की नीति के आधार पर दिल में स्थान बनाया है, यह कैडर बैस पार्टी है। हमारी पार्टी का चुनाव दूसरे दलों की तरह देश विदेश या दिल्ली से संचालित नहीं होता है।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj