खराब सड़क पर खून बहाने की चेतावनी: बीजेपी पार्षद ने नगर निगम को दिया अल्टीमेटम

Ramanand Tiwari | Published:
Share
gwalior-road-issue (2)
Photograph: (THESOOTR)

ग्वालियर में बीजेपी महिला पार्षद अपर्णा पाटिल ने नगर निगम को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर बसंत विहार की टूटी सड़क का सुधार नहीं हुआ, तो वह निगम मुख्यालय के बाहर अपना खून बहाकर विरोध करेंगी।

GWALIOR. बीजेपी पार्षद अल्टीमेटम:मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जर्जर सड़कों को लेकर एक अनोखा विरोध सामने आया है। बीजेपी की महिला पार्षद ने नगर निगम प्रशासन को सीधे-सीधे चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन में सड़क दुरुस्त नहीं हुई तो वह निगम मुख्यालय के सामने खून बहाकर प्रदर्शन करेंगी।

ग्वालियर की बीजेपी पार्षद अपर्णा पाटिल ने एक वीडियो जारी कर बसंत विहार इलाके की टूटी सड़क पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोज सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग घायल हो रहे हैं।

“जनता टैक्स देती है, लेकिन सुविधा नहीं मिलती”

अपर्णा पाटिल ने कहा कि बसंत विहार के लोग पूरी ईमानदारी से टैक्स भरते हैं, फिर भी उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रहीं। तीन साल से वह इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें...

2018 से लंबित प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संयुक्त संचालक सुरेश कुमार कुमरे, की ये मांग

लगातार हादसे और बढ़ती नाराजगी

पार्षद ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन ऑटो और छोटे वाहन पलट जाते हैं। लोग परेशान हैं, घायल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। उन्होंने सवाल उठाया- “जनता का खून कब तक बहता रहेगा?”

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल में प्रोफेसर सीख रहे हैं- कैसे बचाएं अपनी बौद्धिक संपदा, विशेषज्ञों ने कहा- समय रहते कराएं पेटेंट

15 दिन का अल्टीमेटम और खून बहाने की चेतावनी

अपर्णा पाटिल ने नगर सरकार को 15 दिन का समय देते हुए कहा कि अगर जर्जर सड़कें नहीं सुधारी गई तो वह निगम मुख्यालय के सामने अपना खून बहाकर विरोध करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Top News : खबरें आपके काम की

नगर सरकार पर निशाना

गौरतलब है कि ग्वालियर नगर निगम में इस समय कांग्रेस की सरकार है। बीजेपी पार्षद के इस बयान ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और अब देखना यह है कि नगर प्रशासन कार्रवाई करता है या विरोध और तेज होता है।



Tags:
  • जर्जर सड़कें
  • सड़क हादसे
  • बीजेपी पार्षद अल्टीमेटम
  • ग्वालियर में जर्जर सड़क
  • पार्षद अपर्णा पाटिल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर