दुष्कर्म के आरोपी BJP पार्षद शानू शर्मा को पीड़िता ने बताया समाजसुधारक और सज्जन, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
Sanjay Gupta | Jul 27, 2024, 20:18 IST
Shanu Sharma
बीजेपी पार्षद शानू शर्मा पर आरोप लगाने वाली फरियादी महिला शनिवार को कोर्ट में पूरी तरह से पलट गई। महिला ने कोर्ट में बयान दिया और शपथपत्र देकर कहा कि यह शिकायत गुस्से में की थी, कुछ लोगों ने मुझे भड़का दिया था।
INDORE : दुष्कर्म के आरोपी बीजेपी पार्षद (वार्ड 82) शानू उर्फ नितिन शर्मा पर आरोप लगाने वाली फरियादी महिला शनिवार को कोर्ट में पूरी तरह से पलट गई। महिला ने कोर्ट में बयान दिया और शपथपत्र देकर कहा कि यह शिकायत गुस्से में की थी, कुछ लोगों ने मुझे भड़का दिया था। शानू तो समाजसुधारक है और सज्जन व्यक्ति है। मैंने गुस्से में पुलिस को शिकायत की लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किस धारा में केस दर्ज कर रहे हैं। मेरे साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ है बेवजह अच्छे व्यक्ति पर दाग लग गया और यह दुष्कर्म धारा में केस दर्ज कर दिया। मेरे गुस्से का कुछ लोगों ने फायदा उठा लिया।
दुष्कर्म के आरोपी बीजेपी पार्षद शानू शर्मा को अग्रिम जमानत मिल गई है। कोर्ट का कहना है कि फरियादी महिला को जमानत से कोई परेशानी नहीं है, इसलिए पार्षद शानू शर्मा को अग्रिम जमानत दी है।
फरियादी ने कहा कि शानू इतने काम कर रहे थे लोग उनके दुश्मन बन गए। वह निगम में जोनल अध्यक्ष भी बन गए, और लगातार निगम के काम सुधार रहे थे। निगम में भी उनके कई दुश्मन हो गए थे। वहीं कुछ लोग थे जो उनके कामों से जल रहे थे, इसी कारण से उनके खिलाफ कुछ ढूंढ रहे थे। जब मेरे गुस्से का उन्हें पता चला तो वह मुझसे मिले और भड़का दिया। इसके बाद मैंने भी बहकावे में आकर केस करा दिया
फरियादी महिला ने इस मामले में द सूत्र को बताया कि उन्होंने दोपहर में कोर्ट में बयान दे दिया हा और शिकायत वापस ली है। महिला ने कहा कि कोई पैसे नहीं लिए हैं। मैंने कोर्ट में बता दिया है कि मुझे कुछ लोगों ने गुस्से में भड़का दिया था और कुछ लोगों ने आकर उकसा दिया था, इसके कारण मैंने शिकायत कर दी। यह हमारा आपसी विवाद और गुस्सा था।
![म]()
फरियादी ने कहा कि मेरे पास कुछ लोग आए थे, मैं उन्हें नहीं जानती, उन्होंने ही उकसाया था। कहा भी था कि पैसे मिलेंगे, लेकिन मुझे पैसे का लालच नहीं था लेकिन गुस्से में थी। मैंने तो शानू शर्मा के परिवार को संदेश भी दिया कि- मैं केस अपनी मर्जी से ले रही हूं, इसके लिए मेरी कोई मांग नहीं है कोई मेरे नाम लेकर आप से पैसे मांगे तो प्लीज आप नहीं देना (महिला ने यह संदेश भी द सूत्र को दिया है)। महिला ने बताया कि शानू के भैय्या, भाभी भी मिलने आए थे, क्यों ऐसा कर रहे हैं, लेकिन किसी तरह की पैसे की कोई बात नहीं हुई।
महिला ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि इस मामले में इतनी राजनीति होगी। इस मुददे को उछालने वालों ने कभी मुझ पर होने वाले प्रभाव को समझने की कोशिश नहीं की। मेरी नौकरी चली गई, जिस किराए के मकान में रहती हूं उसका किराया चुकाने तक की स्थिति नहीं है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्वास्थय समस्या बढ़ गई है।
![sanjay gupta]()
शानू शर्मा को मिली अग्रिम जमानत
फरियादी बोली शानू के काम से कई विरोधी हो गए
कोर्ट में यह बोली फरियादी
म
द सूत्र को यह बताया महिला फरियादी ने
मुझे नहीं पता था इसमे इतनी राजनीति होगी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari