BJP जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर विवाद जारी, सागर-धार में बढ़ा तनाव
Raj Singh | Jan 05, 2025, 08:53 IST
MP BJP CONTROVERSY
भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर सागर और धार जिले में पार्टी नेताओं के बीच गुटबाजी और दबाव की राजनीति चरम पर है।
भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर सागर और धार जिले में पार्टी नेताओं के बीच गुटबाजी और दबाव की राजनीति चरम पर है। दोनों जिलों में नेताओं ने अपनी पसंदीदा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दवाब बनाया है, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है।
शनिवार को खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने संगठन के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने इसे एक रूटीन मुलाकात बताया, जिसमें सागर जिले की जिलाध्यक्ष नियुक्ति पर भी चर्चा हुई। राजपूत ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह सही होगा। वहीं, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और विधायक शैलेंद्र जैन भी सागर में अपने व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
BJP जिलाध्यक्ष चुनाव : सिंधिया समेत कई मंत्रियों के जिलों में घमासान
सूत्रों का कहना है कि संगठनात्मक जिलों में से 20 जिलों में वर्तमान जिलाध्यक्षों के रिपीट होने का दबाव बना हुआ है। इस कारण जिलाध्यक्षों की लिस्ट फाइनल करने में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि 30 से अधिक जिलों में एक नाम पर सहमति बन गई है।
भोपाल में मौजूदा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी को लेकर जातिगत समीकरण भी अहम मुद्दा बना हुआ है। पचौरी को स्थानीय नेताओं का समर्थन मिल रहा है, जबकि ओबीसी वर्ग से रविंद्र यती, जगदीश यादव और सुरजीत सिंह ने दावेदारी की है। अन्य वर्गों में भी कई नाम सामने आ रहे हैं।
सागर, पांढुर्णा व मऊगंज में BJP जिलाध्यक्षों पर आरोप, शिकायतों की बाढ़
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सख्त क्राइटेरिया तय किया है। खासकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को जिलाध्यक्ष नहीं बनाने की संभावना है। इसके अलावा, रिपीट करने के समय पार्टी विधायकों और सांसदों की राय को प्राथमिकता दे रही है।
सागर में विधानसभाओं का बंटवारा और दबाव
सागर जिले में भाजपा नेताओं ने विधानसभाओं को बांटने का प्रस्ताव दिया है। एक गुट का कहना है कि रेहली, देवरी और बंडा विधानसभाओं को मिलाकर एक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाए, जबकि सागर, खुरई, बीना, नरयावली और सुरखी विधानसभाओं का अलग जिलाध्यक्ष रखा जाए। इस विवाद में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का नाम सामने आया है। खबरों के मुताबिक राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से इस पूरे मामले पर बातचीत की है।
गोविंद सिंह राजपूत और गोपाल भार्गव की बैठक
BJP जिलाध्यक्ष चुनाव : सिंधिया समेत कई मंत्रियों के जिलों में घमासान
कई जिलों में रिपीट होने का दबाव
भोपाल में जातिगत समीकरण और जिलाध्यक्ष की नियुक्ति
सागर, पांढुर्णा व मऊगंज में BJP जिलाध्यक्षों पर आरोप, शिकायतों की बाढ़
दिल्ली से सख्त दिशानिर्देश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari