एमपी में गजब ‘खेल’, बीजेपी ने बेटी को दिया टिकट और नामांकन पिता गौरीशंकर बिसेन ने दाखिल कर दिया

Pratibha Rana | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
एमपी में गजब ‘खेल’, बीजेपी ने बेटी को दिया टिकट और नामांकन पिता गौरीशंकर बिसेन ने दाखिल कर दिया
एमपी में गजब ‘खेल’, बीजेपी ने बेटी को दिया टिकट और नामांकन पिता गौरीशंकर बिसेन ने दाखिल कर दिया

मप्र के विधानसभा चुनाव में अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। अब तो एक मंत्री पिता ने ही बेटी के टिकट पर सियासत का ‘खेल’ कर दिया।

Balaghat. मप्र के विधानसभा चुनाव में अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। अब तो एक मंत्री पिता ने ही बेटी के टिकट पर सियासत का ‘खेल’ कर दिया। हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गौरीशंकर बिसेन की। जिन्होंने गुरुवार (26 अक्टूबर) को बालाघाट विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। पहले गौरीशंकर बिसेन ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। इसके बाद बीजेपी ने उनकी बेटी मौसम बिसेन को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन दाखिल करने के बाद मंत्री बिसेन ने कहा, बेटी की तबीयत खराब है। इस कारण मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है। मामले में अब तक बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ सकी है। राजनीतिक सूत्रों की ओर से बताया जा रहा है कि बिसेन का यह कदम पूर्व नियोजित था, जिससे कांग्रेस भ्रमित हो जाए।

सात बार विधायक रह चुके हैं गौरीशंकर

गौरीशंकर बिसेन बालाघाट सीट पर सात बार के विधायक और दो बार के सांसद रह चुके हैं। वे मप्र सरकार में मंत्री भी हैं। बालाघाट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार नहीं बदला है। ऐसे में गौरीशंकर बिसेन का नामांकन फॉर्म भरना सियासी चर्चा का बिषय बना हुआ है। हालांकि अभी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख के लिए समय बचा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम बिसेन भी जल्द ही अपना नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगी। बता दें कि मध्य प्रदेश 230 सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा।

मंत्री बिसेन यह बताई वजह

मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने नामांकन भरने के बाद कहा, बेटी की तबीयत खराब है। आने वाले समय में इस विधानसभा सीट से कोई परेशानी नहीं हो, इसलिए मैंने यहां से नामांकन भर दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही बेटी की तबीयत ठीक होगी वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगीं। उन्होंने बताया कि मौसम बिसेन सिकलसेल से पीड़ित हैं।

मंत्री बनाए गए हैं बिसेन

बता दें, जातिगत और क्षेत्रगत समीकरण साधने के लिए बीजेपी ने गौरीशंकर बिसेन को मंत्री बनाया है। गौरीशंकर बिसेन को चुनाव से कुछ समय पहले ही मंत्री बनाया गया है। बिसेन पार्टी के सीनियर नेता हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके नामांकन दाखिल करने के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

Tags:
  • MP Assembly Elections 2023
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • Balaghat seat
  • Gaurishankar Bisen will contest elections
  • Bisen filed nomination
  • Bisen daughter ill
  • बालाघाट सीट
  • गौरीशंकर बिसेन लड़ेंगे चुनाव
  • बिसेन ने दाखिल किया नामांकन
  • बिसेन की बेटी बीमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा