विधानसभा में कमलनाथ के खिलाफ लड़े, अब लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ के सामने होंगे विवेक बंटी साहू
Rahul Garhwal | Mar 13, 2024, 19:16 IST
the sootr द सूत्र
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में मध्यप्रदेश के 5 प्रत्याशी शामिल हैं। छिंदवाड़ा से बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को टिकट दिया है। वे नकुलनाथ के सामने होंगे।
Lok Sabha Election BJP Candidate Second List
BHOPAL. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 72 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इसमें 5 नाम मध्यप्रदेश के हैं। मध्यप्रदेश में कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि हॉट सीट छिंदवाड़ा पर बीजेपी किसे मैदान में उतारेगी। अब कयासों पर विराम लग गया है। नकुलनाथ के सामने विवेक बंटी साहू होंगे, जिन्होंने कमलनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
list
विधानसभा चुनाव में कमलनाथ से हारे थे विवेक बंटी साहू
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया था। कमलनाथ ने बंटी को 34 हजार 596 वोट से हराया था। कमलनाथ को 1 लाख 29 हजार 393 वोट मिले थे। वहीं विवेक बंटी साहू को 94 हजार 797 वोट मिले थे।
किसी भी कीमत पर छिंदवाड़ा सीट जीतना चाहती है बीजेपी
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक छिंदवाड़ा ही कांग्रेस के पास है। बाकी 28 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। बीजेपी का टारगेट छिंदवाड़ा सहित मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने का है। बीजेपी ने कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा है, ताकि वे नकुलनाथ को हराकर छिंदवाड़ा लोकसभा में बीजेपी का झंडा लहरा सकें।
पिछला लोकसभा चुनाव कितने वोटों से जीते थे नकुलनाथ
कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने पिछला लोकसभा चुनाव 37 हजार वोट से जीते थे। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी नाथनशाह कवर्ती को हराया था। नकुलनाथ को 5 लाख 87 हजार 305 वोट मिले थे। वहीं नाथनशाह को 5 लाख 49 हजार 769 वोट मिले थे।
ये खबर भी पढ़िए..
एमपी में सभी 29 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार घोषित, कांग्रेस से अब तक 10 नामों का ऐलान
किसका पलड़ा होगा भारी ?
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर पूरे मध्यप्रदेश की नजरें हैं। एक तरफ कांग्रेस इस सीट को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर बीजेपी इस सीट को जीतने की भरसक कोशिश करेगी। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि क्या नकुलनाथ छिंदवाड़ा से दूसरी बार जीतकर लोकसभा पहुंचेंगे या फिर विवेक बंटी साहू उलटफेर करके कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाएंगे।
बीजेपी की पूरी लिस्ट पढ़ें....
BJP releases its second list of candidates for the upcoming Lok Sabha elections pic.twitter.com/bpTvxfMkDr
— ANI (@ANI) March 13, 2024
( Vivek Bunty Sahu | Nakulnath | Vivek Bunty Sahu BJP candidate from Chhindwara Lok Sabha | Vivek Bunty Sahu will fight against Nakulnath | छिंदवाड़ा लोकसभा से विवेक बंटी साहू बीजेपी प्रत्याशी | BJP second list for Lok Sabha elections released | नकुलनाथ के खिलाफ लड़ेंगे विवेक बंटी साहू | Lok Sabha elections | लोकसभा चुनाव बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी )
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj