मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्रियों पर दांव लगाकर क्या हारी सीटें जीत पाएगी बीजेपी ?

Rahul Garhwal | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्रियों पर दांव लगाकर क्या हारी सीटें जीत पाएगी बीजेपी ?
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्रियों पर दांव लगाकर क्या हारी सीटें जीत पाएगी बीजेपी ?

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 11 पूर्व मंत्रियों को टिकट दिया है। इनके दम पर बीजेपी हारी सीटें जीतना चाहती है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 11 पूर्व मंत्रियों को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों और 7 सांसदों समेत 8 दिग्गज नेताओं को टिकट दिया था। वहीं पांचवीं लिस्ट में 7 पूर्व मंत्रियों को टिकट दिया है। इसमें माया सिंह और सूर्यप्रकाश मीणा को भी प्रत्याशी बनाया है, जिनका पिछली बार टिकट कट गया था।

7 हारी और 4 जीती सीटों पर मुकाबला

बीजेपी 11 पूर्व मंत्रियों के दम पर हारी सीटें अपनी बनाना चाहती है। इसमें से 7 सीटें बीजेपी की हारी हुई हैं और 4 जीती हुई हैं। जो जीती सीटें हैं वहां पर पूर्व मंत्रियों को बगावती तेवरों का सामना करना पड़ेगा। वहीं हारी हुई सीटों पर तो कड़ी चुनौती मिलने ही वाली है।

विधानसभा चुनाव के मैदान में बीजेपी से 11 पूर्व मंत्री

बीजेपी ने 66 में से 4 जीती सीटों पर 4 पूर्व मंत्रियों को प्रत्याशी बनाया है। सुरेंद्र पटवा, हरीशंकर खटीक, सूर्यप्रकाश मीणा और महेंद्र हार्डिया शामिल हैं। बीजेपी ने 27 हारी सीटों में से 7 पर पूर्व मंत्रियों को प्रत्याशी बनाया है।

ग्वालियर पूर्व और शमशाबाद

ग्वालियर पूर्व पर बीजेपी से कांग्रेस में जाकर विधायक बने सतीश सिकरवार हैं, जिनसे सीट वापस जीतने के लिए बड़े चेहरे के तौर पर माया सिंह को टिकट दिया गया है। शमशाबाद से सूर्यप्रकाश मीणा का टिकट पिछली बार कटा था, लेकिन ये सीट बीजेपी ही जीती थी। इस बार इस सीट पर राजश्री रुद्रप्रताप सिंह का टिकट काटकर सूर्यप्रकाश को प्रत्याशी बनाया है।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के परिवार की संपत्ति में 2.68 करोड़ रुपए का इजाफा

ग्वालियर दक्षिण

ग्वालियर दक्षिण सीट पिछली बार बीजेपी से फिसलकर कांग्रेस के प्रवीण पाठक के पास चली गई थी। उनके सामने इस बार बीजेपी ने फिर नारायण सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।

दमोह

बीजेपी ने दमोह विधानसभा सीट पर जयंत मलैया को टिकट दिया है। ये सीट उपचुनाव में कांग्रेस से बीजेपी में आए राहुल सिंह हार गए थे। इस हार के पीछे मलैया परिवार का विरोध और बगावत थी, इसलिए अब बीजेपी ने कोई रिस्क न लेते हुए जयंत मलैया को ही टिकट थमाया है।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • BJP candidates
  • बीजेपी प्रत्याशी
  • 11 former ministers of BJP
  • tickets to 11 former ministers
  • बीजेपी के 11 पूर्व मंत्री
  • 11 पूर्व मंत्रियों को टिकट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा