Gen-Z से घबराई भाजपा का यूथ दांव, 1 लाख के इनाम से साधेगी युवा
Ramanand Tiwari | Sept 05, 2026, 21:59 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. भाजपा ने युवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए ‘Voice of Young India’ अभियान को नया सियासी टच दिया है। 2 हजार से ज्यादा वीडियो आने के बाद अब संभागवार चयन होगा। टॉप-3 युवाओं को 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपए मिलेंगे। 15 सितंबर से पहले भोपाल में फाइनल होगा।
ऐसे समझें पूरा मामला...
- 2 हजार से ज्यादा युवाओं ने वीडियो भेजे
- हर संभाग से तीन युवाओं का चयन होगा
- पहले विजेता को 1 लाख रुपए मिलेंगे
- 15 सितंबर से पहले भोपाल में फाइनल
- युवा मोर्चा को युवाओं की जिम्मेदारी
अब भाजपा संगठन इन्हीं युवाओं में से अपनी पसंद के चेहरे चुनकर आगे लाने की तैयारी में है। हर संभाग से तीन युवा चुने जाएंगे और टॉप-3 को 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। सवाल सिर्फ प्रतियोगिता का नहीं, इस नए यूथ फॉर्मूले के सियासी असर का है।
युवाओं को साधने भाजपा का नया फॉर्मूला
इसके लिए कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और दूसरे स्थानों पर प्रचार किया गया। सोशल मीडिया को पूरा प्लेटफॉर्म बनाया गया और युवाओं से 2 से 3 मिनट के वीडियो मंगाए गए।
यानी भाजपा ने इस बार सिर्फ युवाओं तक पहुंचने की कोशिश नहीं की, बल्कि युवाओं की आवाज को ही अपने अभियान का कंटेंट बना दिया।
श्याम टेलर की राय: युवाओं को मिला बड़ा मंच
युवा मोर्चा के मुताबिक, प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचार सामने रखने का मौका दे रही है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना इसका प्रमुख उद्देश्य है।
2 हजार वीडियो के बाद अब असली परीक्षा
इसके बाद भोपाल में फिजिकल फाइनल होगा। यह आयोजन 15 सितंबर से पहले कराने की तैयारी है। इसी दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल चयनित युवाओं को सम्मानित करेंगे।
यहीं से भाजपा के इस प्रयोग की असली परीक्षा भी शुरू होगी, कितने युवा प्रतियोगिता तक आए और कितने संगठन के विचार से आगे भी जुड़े?
1 लाख का इनाम बना सबसे बड़ा आकर्षण
- पहला पुरस्कार: 1 लाख रुपए + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
- दूसरा पुरस्कार: 50 हजार रुपए + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
- तीसरा पुरस्कार: 25 हजार रुपए + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
पांच मुद्दों पर मांगी गई युवाओं की राय
युवा इनमें से किसी एक विषय पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते थे। वीडियो में युवा मोर्चा द्वारा जारी फ्रेम का इस्तेमाल और निर्धारित टैग लगाने की व्यवस्था की गई।
रवि शर्मा बोले- युवाओं की प्रतिभा को मंच
अब नजर नतीजे पर
क्या यह अभियान युवाओं को सिर्फ प्रतियोगिता तक खींचेगा या भाजपा के साथ उनका स्थायी जुड़ाव भी बनाएगा? 1 लाख रुपए का इनाम सुर्खियां जरूर बटोर रहा है, लेकिन इस पूरे प्रयोग का राजनीतिक परिणाम आने वाले समय में ही साफ होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
बीजेपी में पोस्टर से स्क्रीन तक पहुंची सियासत, अब हर कहानी बनेगी कंटेंट
शिक्षकों को मिलेगी TET ऑफलाइन परीक्षा की सुविधा, सीएम मोहन यादव का ऐलान
न्यायिक अधिकारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 से 62 साल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
एमपी में बारिश: एक तरफ बाढ़ जैसे हालात, दूसरी तरफ 37 जिलों को तरसा रहे बादल
छत्तीसगढ़ में नदी प्रदूषण के 30 हजार से ज्यादा मामले, रायपुर सबसे आगे, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
By Harrison Masih
राजस्थान में MBBS की 61% सीटें खाली, NEET UG काउंसलिंग के राउंड-3 में निजी कॉलेजों की स्थिति ने चौंकाया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कर्मचारियों-पेंशनर्स के कैशलेस इलाज में नया पेंच! नॉन-इंपैनल्ड अस्पतालों की लिमिट 4 लाख से घटाकर 1.50 लाख करने का प्रस्ताव
By Amresh Kushwaha
पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी
By Jageshwar prasad
एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी
By Kaushiki
पुलिस अब रिक्रूटर और सरगना तक पहुंचेगी; साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की नई रणनीति
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
By Jageshwar prasad