बीजेपी में पोस्टर से स्क्रीन तक पहुंची सियासत, अब हर कहानी बनेगी कंटेंट
Ramanand Tiwari | Sept 03, 2026, 22:24 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. राजनीतिक जनसंपर्क का तरीका तेजी से बदल रहा है। बूथ और सभाओं के साथ अब मोबाइल स्क्रीन पर पहुंच बनाने की तैयारी है। भाजपा के अभियान में रील, लाभार्थियों की कहानियां और डिजिटल क्रिएटर्स को प्रमुख भूमिका देने का खाका सामने आया है।
ऐसे समझें मामला...
- जनसंपर्क का तरीका मोबाइल केंद्रित हो रहा है।
- हर शक्ति केंद्र से रील बनाने की चल रही तैयारी।
- लाभार्थियों की कहानी बनेगी डिजिटल कंटेंट।
- क्रिएटर्स को ग्राउंड रिपोर्ट के लिए जोड़ेंगे।
- 17 सितंबर से बूथ स्तर पर संपर्क अभियान।
इसी बदलाव के बीच भाजपा अपने आगामी अभियान में रील, लाभार्थियों की वास्तविक कहानियों और डिजिटल क्रिएटर्स को बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि कंटेंट बनाने का काम अब संगठन के स्थानीय स्तर तक ले जाने का खाका तैयार किया गया है।
जनसंपर्क की नई जगह अब जेब में रखा मोबाइल
इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए आगामी अभियान में डिजिटल माध्यम को सिर्फ प्रचार का जरिया नहीं, बल्कि जमीनी गतिविधियों को दिखाने वाले मंच के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी है। यानी स्थानीय स्तर पर होने वाला काम पहले कैमरे में दर्ज होगा और फिर सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक जाएगा।
बूथ से बनेगा कंटेंट, ऊपर तक पहुंचेगा
वीडियो में लाभार्थी का नाम, स्थान, जिला, संबंधित योजना और उससे हुए बदलाव जैसी जानकारी शामिल करने की योजना है। वीडियो को करीब 60 सेकंड तक सीमित रखने के साथ तय फ्रेम, हैशटैग और अभियान की पहचान के साथ सोशल मीडिया पर डालने का खाका है। इसका मतलब साफ है कि सोशल मीडिया पर कंटेंट अब केवल प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर की टीम का काम नहीं रहेगा।
नेता नहीं, लाभार्थी बनेगा कहानी का चेहरा
किस योजना से किस व्यक्ति को क्या फायदा मिला, उसके जीवन में क्या बदलाव आया और वह बदलाव जमीन पर कैसा दिखता है, इसे छोटे वीडियो में दिखाने का प्रयास होगा।
यही फॉर्मेट सोशल मीडिया के मौजूदा व्यवहार से मेल खाता है, जहां लंबी जानकारी के बजाय छोटी और दृश्य आधारित कहानी ज्यादा आसानी से देखी जाती है।
डिजिटल क्रिएटर अब मौके पर जाएंगे
वहां स्थानीय लोगों से बातचीत, मौके का निरीक्षण और अपने अनुभव के आधार पर वीडियो तैयार करने की योजना है। राज्यों से ऐसे स्थानों की सूची भी मांगी जानी है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, अवसर या जनजीवन में बदलाव दिखाई देता हो। राष्ट्रीय स्तर पर करीब 50 स्थानों को चुने जाने का प्रस्ताव है।
अब ग्राउंड रिपोर्ट का रास्ता सोशल मीडिया से
इससे राजनीतिक संदेश का माध्यम भी बदलता है और उसे देखने वाला वर्ग भी बदलता है। हालांकि, इस मॉडल की विश्वसनीयता अंततः इस बात पर निर्भर करेगी कि वीडियो में दिखाए गए दावों और जमीन पर मौजूद वास्तविक स्थिति के बीच कितना मेल रहता है।
17 सितंबर को बूथ तक पहुंचेगा संपर्क अभियान
आग्रह करने की योजना है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा और विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ा गया है। इसके बाद कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की तैयारी है।
असली बदलाव कंटेंट के तरीके में
अब राजनीतिक संगठन के लिए मैदान और मोबाइल, दोनों एक साथ महत्वपूर्ण हो गए हैं। स्थानीय कार्यकर्ता जमीन से कहानी जुटाएगा, कैमरा उसे रिकॉर्ड करेगा और सोशल मीडिया उस कहानी को आगे पहुंचाएगा। यही वह बदलाव है जो आने वाले समय में राजनीतिक जनसंपर्क की भाषा और शैली को और ज्यादा डिजिटल बना सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
नर्मदा का पानी एमपी के हिस्से में, फिर भी पूरी क्षमता का उपयोग क्यों नहीं?
MP की बिजली का छिपा मास्टरप्लान: 88 हजार MW का लक्ष्य, असली खतरा ग्रिड और खर्च का
MP में बिजली बिल बढ़ाने की तैयारी? 15 से 20% तक बढ़ोतरी पर मंथन
ओरछा में कांग्रेस का आक्रामक रुख रहा चर्चा का मुद्दा, भाजपा ने बनाई जवाबी रणनीति
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar