विधायकों के चंगुल से नहीं बचे BJP इंदौर नगर मंडल, मेंदोला के मंडल अटके

Sanjay Gupta | Dec 15, 2024, 14:52 IST
Share
Kailash Vijayvargiya, Ramesh Mendola
Kailash Vijayvargiya, Ramesh Mendola

भाजपा इंदौर महानगर के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है, लेकिन सभी विधानसभाओं में विधायकों की मनमानी चलती रही और विधायकों के चंगुल से उन्हें छुड़ाने की चुनाव पर्यवेक्षकों और पार्टी की मुहिम कामयाब नहीं हो सकी।

INDORE : बीजेपी इंदौर महानगर के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। लेकिन सभी विधानसभाओं में विधायकों की ही चली और जो चुनाव पर्यवेक्षकों और पार्टी की मुहिम थी कि इन्हें विधायकों के चंगुल से मुक्त कराना है वह नहीं हो सका। हालांकि पार्टी के तीन मानकों का पालन हुआ है और उम्र, आपराधिक रिकॉर्ड वालों को तवज्जो नहीं मिली है। जिला निर्वाचन अधिकारी व प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत द्वारा सूची जारी की गई।

35 में से दो मंडल रुके, दोनों मेंदोला की विधानसभा में

मप्र में सबसे ज्यादा वोट से जीत का रिकार्ड बनाने वाले विधायक रमेश मेंदोला के ही क्षेत्र में मंडल के नाम पर घमासान मच गया। दो मंडल दीनदयाल और रामायण के मंडल अध्यक्ष घोषित नहीं किए गए हैं। महानगर के कुल 35 में से 33 मंडल के नाम घोषित हुए हैं।

ि
ि


दो मंडल में महिलाएं आईं

पार्टी की गाइडलाइन के तहत 33 फीसदी पद महिलाओं को देने थे लेकिन दस फीसदी पद भी नहीं मिल सके हैं। केवल एपीजे अब्दुल कलाम मंडल में परवीन बी जो विधानसभा पांच में हैं और विधानसभा चार के मंडल ब्रह्मलीन लक्ष्मण सिंह गौड़ मंडल में इंदु श्रीवास्तव को पद दिया गया है। ओवरएज के चलते महिलाएं अधिक पद पर नहीं आ सकीं।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ी ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाली गैंग

नगर निगम को IDA का झटका, वसूली नोटिस पर 26 करोड़ लौटाने का थमाया पत्र

मंडल अध्यक्षों में इनकी चली

विधानसभा एक में पूरी तरह से कमान विधायक व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र व पूर्व विधायक आकाश ने संभाली और उनकी संस्था देव से महादेव के लोगों को ही जगह मिली। इंदौर दो में विधायक रमेश मेंदोला की चली लेकिन दो मंडल पर उनके नाम के ओवरएज के चलते रुकावट आ गई और नाम रुक गए। विधानसभा तीन में गोलू शुक्ला विधायक की चली तो विधानसभा चार में विधायक मालिनी गौड़ और राऊ में विधायक मधु वर्मा के ही समर्थक पद पर आए। इंदौर पांच में विधायक महेंद्र हार्डिया के साथ ही नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे की चली है और दोनों के समर्थक पदों पर आए हैं।

यह थे पार्टी के क्राइटेरिया

पार्टी के क्राइटेरिया थे कि मंडल अध्यक्ष 45 साल से कम उम्र का हो, किसी तरह के अपराध खासकर आर्थिक अपराध नहीं हो, पार्टी से अनुशासनहीनता का मामला नहीं हो। साथ ही 33 फीसदी पद महिलाओं को देने के साथ ही सामाजिक समीकरण के हिसाब से सभी वर्ग को जगह देने की बात कही गई थी।

निगम का मास्टर कर्मचारी भी मंडल अध्यक्ष

बीजेपी मंडल अध्यक्षों की सूची आने के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं के निगम के मास्टर कर्मचारी को भी मंडल अध्यक्ष बना दिया गया है । इसमें विधानसभा तीन में राजेंद्र धारकर मंडल में बंटी वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने आरोप लगाया कि है बंटी मस्टर कर्मचारी है और इस तरह नगर निगम कर्मचारी है । वहीं चौरसिया ने आरोप लगाया कि पार्टी ने बड़ी-बड़ी बातें कही थी कि विधायकों की नहीं चलेगी लेकिन पूरी तरह से विधायकों के अनुसार ही मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • रमेश मेंदोला
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा