सत्ता और शराब के नशे में चूर बीजेपी नेता ने युवक को बेरहमी से पीटा
Jitendra Shrivastava | May 04, 2024, 19:24 IST
THESOOTR
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामले सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में चूर एक कथित बीजेपी नेता ने एक मजदूर को इसलिए बेरहमी से पीटा क्योंकि वह मंदिर के बाहर बने फुटपाथ पर सो रहा था और उसने भी शराब पी हुई थी।
नील तिवारी, JABALPUR. जबलपुर के सालीवाडा गौर क्षेत्र से एक कथित बीजेपी नेता की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें यह बीजेपी नेता एक मजदूर को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार रात की है। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अजय दुबे है जो भारतीय जनता पार्टी का सालीवाड़ा क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष है।
घटना के बाद कथित बीजेपी नेता के कुछ फोटो भी सामने आए हैं जिसमें वह भारतीय जनता पार्टी के विधायक इंदु तिवारी के साथ खड़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं कुछ तस्वीरों में वह देसी कट्टा और चाकू लेकर भी प्रदर्शन करता हुआ दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मजदूर बार-बार अजय दुबे से माफी मांग कर मिन्नतें कर रहा है उसके बाद भी अजय उसपर थप्पड़ों और लातों की बरसात करने से नहीं रुक रहा।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मारपीट के बाद मजदूर ने दूसरे दिन पुलिस से संपर्क किया और शिकायत करने की कोशिश भी की पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, अब जबलपुर में कांग्रेस इस मुद्दे पर उग्र हो चुकी है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ नाती शर्मा ने जबलपुर पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा है और इस बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग की है।
इस मामले में एएसपी प्रदीप शेंडे ने कहा है कि मारपीट के वीडियो की जांच की जा रही है, जिस युवक के साथ मारपीट की गई है उसका भी पता लगाया जा रहा है। इस मामले में जल्द कार्यवाही की जाएगी।
हथियारों और दिग्गजों के साथ फोटो

मजदूर की नहीं हुई सुनवाई कांग्रेस ने खोला मोर्चा
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मारपीट के बाद मजदूर ने दूसरे दिन पुलिस से संपर्क किया और शिकायत करने की कोशिश भी की पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, अब जबलपुर में कांग्रेस इस मुद्दे पर उग्र हो चुकी है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ नाती शर्मा ने जबलपुर पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा है और इस बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग की है।
मामले में जल्द कार्यवाही की जाएगी
इस मामले में एएसपी प्रदीप शेंडे ने कहा है कि मारपीट के वीडियो की जांच की जा रही है, जिस युवक के साथ मारपीट की गई है उसका भी पता लगाया जा रहा है। इस मामले में जल्द कार्यवाही की जाएगी।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग