जबलपुर में बीजेपी नेता की अनोखी टिकट प्रतिज्ञा, 10 लोगों को विधायक बनवाने के लिए एक साल से नहीं पहने जूते

Ujjwal Rai | Oct 14, 2023, 24:00 IST
Share
जबलपुर में बीजेपी नेता की अनोखी टिकट प्रतिज्ञा, 10 लोगों को विधायक बनवाने के लिए एक साल से नहीं पहने जूते
जबलपुर में बीजेपी नेता की अनोखी टिकट प्रतिज्ञा, 10 लोगों को विधायक बनवाने के लिए एक साल से नहीं पहने जूते

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी नेता रवि करण साहू ने 10 लोगों को विधायक बनवाने के लिए एक साल से पैरों में जूते नहीं पहने हैं

वेंकटेश कोरी. JAWALPUR. सियासत में वादे और दावे करना कोई नई बात नहीं है, यहां तक की नेता अपनी जीत और सियासत में कामयाबी हासिल करने के लिए अलग-अलग संकल्प भी लेते हैं। लेकिन, जबलपुर के एक नेता के संकल्प के बारे में सुनकर आप भी हैरत में पड़ सकते हैं। दरअसल, इस नेता ने ले रखी है टिकट प्रतिज्ञा- यानी अपने समाज के 10 लोगों को टिकट दिलवाने के लिए इस नेता ने अनूठी टिकट प्रतिज्ञा ले रखी है। जबलपुर के रहने वाले बीजेपी नेता रवि करण साहू अपने साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं लिहाजा समाज के लिए विधायक के 10 टिकटों की मांग करते हुए उन्होंने पिछले एक साल से जूते चप्पल भी त्याग दिए हैं, वे जहां भी जाते हैं नंगे पैर ही जाते हैं।

कैबिनेट मंत्री का प्राप्त है दर्जा-

जबलपुर के रहने वाले रवि करण साहू मध्य प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष हैं लिहाजा पिछले लंबे समय से वे सामाजिक जन जागरण के कामों में भी लगे हुए हैं। अलग-अलग जिलों में जाकर उन्होंने समाज को संगठित करने के लिए अनेक प्रयास किए, इसी दौरान उन्हें लगा कि एक-एक विधानसभा में 30 से 40 हजार साहू समाज के मतदाताओं के होने के बावजूद भी प्रदेश की विधानसभा में समाज का प्रतिनिधित्व बेहद कम है। इसी को देखते हुए उन्होंने समाज के लिए 10 टिकट देने की मांग सभी राजनीतिक दलों से की है। समाज के लिए लगातार किए जा रहे कामों को देखते हुए हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने रवि करण साहू को मध्य प्रदेश तेल घानी बोर्ड का अध्यक्ष बनते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्रदान किया है।

बीजेपी को सौंपी 29 नाम की सूची-

मध्य प्रदेश तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि करण साहू समाज के लोगों को विधानसभा की टिकट दिलाने के लिए सभी पार्टियों से मांग कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा को 29 ऐसे नामों की सूची भी सौंपी है जिन्हें विधानसभा के चुनाव में टिकट दिए जा सकते हैं, टिकट के लिए अनूठी प्रतिज्ञा लेने वाले रवि करण साहू का कहना है कि समाज के लोगों को प्रशिक्षित करने और उन्हें जागरूक करने के लिए अगर प्रशिक्षण देने की भी जरूरत पड़ी तो वे इसके लिए भी तैयार हैं।

समाज के 10 विधायक बनें तो पूरा होगा संकल्प-

साहू समाज के 10 लोगों को विधायक बनवाने के लिए जन जागरण कर रहे रवि करण साहू पिछले एक साल से जूते चप्पल नहीं पहन रहे हैं उनका कहना है कि अगर इस बार के विधानसभा चुनाव में उनका संकल्प पूरा नहीं होगा तो 5 सालों का और भी इंतजार कर सकते हैं उनका कहना है कि समाज के 10 विधायकों को विधानसभा में भेजना ही उनका खास लक्ष्य है।

Tags:
  • MP Assembly elections
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • MP BJP
  • मप्र बीजेपी
  • BJP leader Ravi Karan Sahu
  • BJP leader's ticket pledge in Jabalpur
  • BJP leader has not worn shoes for a year
  • जबलपुर में बीजेपी नेता की टिकट प्रतिज्ञा
  • बीजेपी नेता ने एक साल से जूते नहीं पहने
  • बीजेपी नेता रवि करण साहू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा