सागर में बीजेपी नेता ने की अंधाधुंध फायरिंग, ASI के सीने पर लात मारी, FIR
Pratibha ranaa | Jul 28, 2024, 08:35 IST
बीजेपी नेता
आरोपी सर्वजीत सिंह बंदूक लेकर साथियों के साथ ढाबे में आता है। हवाई फायरिंग करता है, जिसकी आवाज सुनकर वहां केबिन में बैठकर खाना खा रहे बांदरी थाना में पदस्थ ASI देवेन्द्र श्रीवास्तव बाहर आते हैं। इस दौरान वह एएसआई को भी लात मारता है।
मध्य प्रदेश के सागर में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह ने ढाबे में घुसकर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की। फिर गोली चलाते हुए उसने सरेआम एक एएसआई को लात- घूंसे भी मारे।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बीजेपी नेता, एएसआई को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं आरोपी सर्वजीत सिंह के फोटो मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
![कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल]()
जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे नंबर 44 पर सौरभ नाम का एक व्यक्ति ढाबा चलाता है। 23 जुलाई को यहां पर बांदरी के ही रहने वाले रिषभ पाटकर, अरविन्द पाटकर, कुलदीप ठाकुर और छोटू लोधी चाय पीने आए थे।
ढाबे पर पहले से ही बीजेपी नेता सर्वजीत लोधी का ड्राइवर सौरभ सूर्यवंशी अपने एक साथी के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान चाय पीने आए चार लोगों में से छोटू लोधी ने वहां रखे डस्टबिन में थूक दिया। इस पर सौरभ सूर्यवंशी ने गाली- गलौज करते हुए वहां रखी कांच की बोतल कुलदीप ठाकुर को मार दी।
इसके बाद सौरभ सूर्यवंशी ने सर्वजीत सिंह को फोन कर वहां बुलाया। जिस पर सर्वजीत के साथ हार्दिक ठाकुर और संदीप राय कार से ढाबा पर आए।
सर्वजीत ने दो नाली बंदूक से हवाई फायर करना शुरू कर दिए। सर्वजीत ने अंदर आकर केबिन और दीवार पर दो से तीन हवाई फायर किए। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर वहां केबिन में बैठकर खाना खा रहे बांदरी थाना में पदस्थ एएसआई देवेन्द्र श्रीवास्तव बाहर आए। हंगामे पर आपत्ति करने पर सर्वजीत ने एएसआई देवेन्द्र श्रीवास्तव से गाली- गलौज करते हुए लातें मारीं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर सर्वजीत लोधी, सौरभ सूर्यवंशी, हार्दिक ठाकुर और संदीप राय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बीजेपी नेता, एएसआई को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं आरोपी सर्वजीत सिंह के फोटो मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल
क्या है पूरा मामला ?
ढाबे पर पहले से ही बीजेपी नेता सर्वजीत लोधी का ड्राइवर सौरभ सूर्यवंशी अपने एक साथी के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान चाय पीने आए चार लोगों में से छोटू लोधी ने वहां रखे डस्टबिन में थूक दिया। इस पर सौरभ सूर्यवंशी ने गाली- गलौज करते हुए वहां रखी कांच की बोतल कुलदीप ठाकुर को मार दी।
इसके बाद सौरभ सूर्यवंशी ने सर्वजीत सिंह को फोन कर वहां बुलाया। जिस पर सर्वजीत के साथ हार्दिक ठाकुर और संदीप राय कार से ढाबा पर आए।
सर्वजीत ने दो नाली बंदूक से हवाई फायर करना शुरू कर दिए। सर्वजीत ने अंदर आकर केबिन और दीवार पर दो से तीन हवाई फायर किए। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर वहां केबिन में बैठकर खाना खा रहे बांदरी थाना में पदस्थ एएसआई देवेन्द्र श्रीवास्तव बाहर आए। हंगामे पर आपत्ति करने पर सर्वजीत ने एएसआई देवेन्द्र श्रीवास्तव से गाली- गलौज करते हुए लातें मारीं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर सर्वजीत लोधी, सौरभ सूर्यवंशी, हार्दिक ठाकुर और संदीप राय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari