पूर्व बीजेपी विधायक शांतिलाल धबाई बोले- हम सब लोग चोर हैं...कोई ईमानदार नहीं
Rohit Sahu | Jun 03, 2025, 15:42 IST
mp news shantilal dhawai
धार्मिक मंच से BJP नेता शांतिलाल धबाई ने खुद को और जनप्रतिनिधियों को चोर कह दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों और पत्रकारों की ईमानदारी पर भी सवाल उठाए।
उज्जैन के बड़नगर में पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे धार्मिक मंच से ऐसा बयान दे बैठे, जिसने भाजपा नेताओं को भी असहज कर दिया। मंच पर मौजूद नेताओं के सामने धबाई ने खुद को और बाकी जनप्रतिनिधियों को 'चोर' कह डाला। बीजेपी नेता ने न सिर्फ खुद को बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों को चोर बताया जिससे मंच पर बैठे नेता असहज हो गए।
धबाई के इस बयान पर कुछ सेकेंड मंच पर सन्नाटा छाया रहा। कुछ देर बाद फिर मंचा पर बैठे भाजपा नेता हंसने लगे। धबाई ने आगे कहा जनप्रतिनिधि अगर अपनी ईमानदारी से काम करें, तो समाज में बदलाव संभव है। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों और अधिकारियों पर भी तंज कसते हुए सवाल किया- बताओ, कौन ईमानदार है?
यह भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का पोता छिंदवाड़ा में मिला, पुलिस की 10 टीम कर रहीं थी सर्च
इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतर सिंह देवड़ा, सदस्य रामप्रसाद पंड्या और पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बारामुला भी बैठे थे। धबाई के बयान से पहले सभी नेता गंभीर मुद्रा में बैठे थे, लेकिन जब 'चोर' शब्द आया तो सभी ठहाके मारकर हंसने लगे।
यह भी पढ़ें..पत्रकार से मारपीट करने पर बीजेपी विधायक के बेटे और भतीजे पर केस दर्ज
पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई का नाम विवादों से जुड़ा रहा है। जुलाई 2022 में वे तब चर्चा में आए जब बड़नगर के ग्राम बंग्रेड में पानी निकासी के मुद्दे पर उनकी एसडीएम निधि सिंह से तीखी बहस हो गई।
दरअसल, जलभराव की शिकायत मिलने पर एसडीएम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचीं थीं। तभी वहां धबाई भी पहुंचे और काम की दिशा बदलने की बात कहने लगे। धबाई के आपत्तिजनक लहजे पर एसडीएम भड़क गईं और बोलीं –तू मुझे काम मत सिखा और यहां से दफा हो जा... अगर हटा सकता है तो नौकरी से हटाकर देख।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
क्या है पूरा मामला
बड़नगर के गांव ब्राह्मण बरोदा में शीतला माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर भाजपा के नेता और पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने अपने बयान से सभा को शांत कर दिया। धबाई ने कहा हम सब जनप्रतिनिधि चोर हैं। आज के जमाने में कौन ईमानदार है?
पत्रकार , अधिकारी कौन ईमानदार है?
यह भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का पोता छिंदवाड़ा में मिला, पुलिस की 10 टीम कर रहीं थी सर्च
भाजपा नेता सुनते रह गए
यह भी पढ़ें..पत्रकार से मारपीट करने पर बीजेपी विधायक के बेटे और भतीजे पर केस दर्ज
पहले SDM से भिड़ गए थे पूर्व विधायक
दरअसल, जलभराव की शिकायत मिलने पर एसडीएम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचीं थीं। तभी वहां धबाई भी पहुंचे और काम की दिशा बदलने की बात कहने लगे। धबाई के आपत्तिजनक लहजे पर एसडीएम भड़क गईं और बोलीं –तू मुझे काम मत सिखा और यहां से दफा हो जा... अगर हटा सकता है तो नौकरी से हटाकर देख।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari