जुन्नारदेव भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी का इस्तीफा, आपत्तिजनक ऑडियो कांड के बाद बढ़ा विवाद

Sanjay Dhiman | May 19, 2026, 23:16 IST
Share
bjp-leader-vivek-chandravanshi-resigns-junnardeo-controversy
bjp-leader-vivek-chandravanshi-resigns-junnardeo-controversy

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने महिला के साथ कथित आपत्तिजनक ऑडियो-फोटो वायरल होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विवाद बढ़ता देख संगठन ने उन्हें 7 दिनों का कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से बड़ी राजनैतिक खबर सामने आ रही है। जुन्नारदेव भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनका एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस ऑडियो में एक महिला के साथ तीखी बहस और धमकी भरी बातें सुनाई दे रही थीं। ऑडियो के साथ-साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए थे। इसके बाद से ही क्षेत्र की राजनीति में जबरदस्त सरगर्मी और गुटबाजी बढ़ गई थी।

पार्टी के भीतर और बाहर इस मामले को लेकर लगातार चर्चाऐं हो रही थी। भाजपा संगठन ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया और तुरंत कड़ा रुख अपनाया। कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे को लेकर भाजपा की नैतिकता पर सवाल उठाए थे। चौतरफा दबाव के बीच आखिरकार मंगलवार को विवेक चंद्रवंशी ने संगठन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

वायरल ऑडियो की इनसाइड स्टोरी

बताया जा रहा है कि इस वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज कथित तौर पर विवेक चंद्रवंशी की है। इस बातचीत में वह सामने वाली महिला को बहुत ही बुरे लहजे में धमका रहे हैं। ऑडियो में वह महिला का घर पूरी तरह से मटियामेट करने की सीधी धमकी दे रहे हैं। वह महिला से यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि 'अब तू मेरे खिलाफ उतर गई है, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रह।'

इस ऑडियो के सामने आने के बाद जुन्नारदेव के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। महिला ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी की थी। इसके साथ ही कुछ ऐसी तस्वीरें भी बाहर आईं, जिन्होंने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, इस वायरल ऑडियो और वीडियो की सत्यता की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस नोटिस के बाद दिया गया इस्तीफा।
इस नोटिस के बाद दिया गया इस्तीफा।


संगठन का कड़ा एक्शन: थमाया कारण बताओ नोटिस

भाजपा के अनुशासित संगठन ने मामले की भनक लगते ही तुरंत एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर एक नोटिस जारी किया। इस नोटिस में साफ लिखा था कि मंडल अध्यक्ष का यह सार्वजनिक व्यवहार पार्टी की नीतियों के बिल्कुल खिलाफ है।

पार्टी ने विवेक चंद्रवंशी को अपना लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए 7 दिनों का समय दिया था। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई थी कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उन्हें निष्कासित भी किया जा सकता है।

तारीखों का फेरबदल और देर रात का सियासी ड्रामा

इस पूरे घटनाक्रम में एक बहुत ही दिलचस्प मोड़ तारीखों को लेकर भी सामने आया है। विवेक चंद्रवंशी को जारी किए गए इस नोटिस पर 12 मई 2026 की तारीख दर्ज की गई थी। लेकिन इस नोटिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति 18 मई की देर रात करीब 11:45 बजे जारी की गई। सोशल मीडिया पर आधी रात को यह पत्र आते ही छिंदवाड़ा के राजनैतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। इसके ठीक अगले ही दिन यानी मंगलवार को विवेक चंद्रवंशी ने खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पुलिस जांच और आगामी राजनैतिक समीकरण

पीड़ित महिला ने इस मामले से जुड़े कई अन्य सबूत भी पुलिस और संगठन को सौंपे हैं। जुन्नारदेव पुलिस अब इस पूरे मामले की कानूनी पहलुओं से जांच कर रही है। भाजपा अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है ताकि आने वाले चुनावों में इसका कोई नुकसान न हो। नए मंडल अध्यक्ष की तलाश भी पार्टी के भीतर तेजी से शुरू हो गई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

देवास ब्लास्ट: मुकेश विज का भाई कपिल गिरफ्तार, पटाखा फैक्ट्री का संयुक्त संचालक निकला

सीट से गायब हुए सरकारी कर्मचारी तो लगेगी ‘शॉर्ट लीव’, एमपी के ऑफिसों में ‘अटेंडेंस’ की नई व्यवस्था

एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला: अंक बढ़ने पर भी नहीं मिलेगी फीस वापसी

एमपी की सबसे खूबसूरत आईपीएस सिमाला प्रसाद बनी लेडी संघम, फिल्मों में दिखाएंगी जल्वा

Tags:
  • छिंदवाड़ा
  • सोशल मीडिया
  • कारण बताओ नोटिस
  • इस्तीफा
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा