BJP सदस्यता अभियान : इंदौर में BJP ने देश में बनाए सबसे ज्यादा सदस्य

Sanjay Gupta | Oct 17, 2024, 14:39 IST
Share
इंदौर bjp हुई no 1
इंदौर bjp हुई no 1

बीजेपी के चल रहे सदस्यता अभियान में इंदौर महानगर ने पूरे देश में सर्वाधिक सदस्य 6.38 लाख बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इंदौर महानगर बीजेपी कार्यालय पर जश्न मनाया गया।

बीजेपी के चल रहे सदस्यता अभियान में इंदौर महानगर ने पूरे देश में सर्वाधिक सदस्य 6.38 लाख बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। बीजेपी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल थे। साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रादेशिक पदाधिकारी, सांसद व जिले के अध्यक्ष व महानगर की सदस्यता प्रभारी सम्मिलित थे।

मुंह मीठा कराके मनाया जश्न

इंदौर महानगर बीजेपी कार्यालय पर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर सदस्यता प्रभारी सुदर्शन गुप्ता नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। गुप्ता ने कहा कि माइक्रो लेवल पर प्लानिंग करके यह लक्ष्य पाया गया है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है। सांसद, के साथ ही महापौर, हर विधायक और सभी पदाधिकारियों ने अपने लक्ष्य के अधिक सदस्य बनाए हैं।

ये रहे सबसे आगे

इस काम में भी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा इंदौर एक और विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला सबसे आगे रहे, इन्होंने लक्ष्य से सबसे ज्यादा सदस्य बनाए। मूल लक्ष्य 4.11 लाख था।

इंदौर एक ने 1.57 लाख, इंदौर दो ने 1.49 लाख, इंदौर तीन ने 64 हजार 782, इंदौर चार ने 75 हजार, इंदौर पांच ने 98 हजार, राउ ने 93 हजार सदस्य बनाए हैं। वहीं ग्रामीण में 2.56 लाख सदस्य बने हैं। इसमें सांवेर में 99 हजार, देपालपुर में 88 हजार और महू में 68 हजार 853 सदस्य बने हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • रमेश मेंदोला
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर विधायक रमेश मेंदोला
  • इंदौर
  • BJP
  • बीजेपी
  • इंदौर विधानसभा 1
  • बीजेपी कार्यालय
  • इंदौर बीजेपी कार्यालय
  • BJP सदस्यता अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा