बीजेपी मंडल अध्यक्ष को पुलिसकर्मी कॉलर पकड़कर ले गए, नेताओं ने किया हंगामा तो तीन लाइन अटैच. दो सस्पेंड
Sanjay Gupta | Sept 27, 2024, 18:54 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के महू में एक विवाद सुलझाने के दौरान बीजेपी के मंडल अध्यक्ष की कॉलर पकड़ना पुलिस वालों को महंगा पड़ गया। मामले में सहायक थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच और दो सिपाही सस्पेंड कर दिए गए...
INDORE. बीजेपी के महू के मंडल अध्यक्ष मनोज पाटीदार की कॉलर पकड़ना पांच पुलिस वालों पर भारी पड़ गया। बीजेपी नेताओं के हंगामा करने और बात उच्च स्तर तक करने के बाद सहायक थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच हो गए और दो सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।
सहायक थानेदार जयदेव गोरखड़े के साथ ही सिपाही सुखराम गिरवाल, विजय अंडेलकर को लाइन अटैच किया गया है। वहीं सिपाही योगेंद्र चौहान, कृष्णा मालवीय को सस्पेंड किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर कलेक्टर ने अनैतिक कारणों के चलते पांच पटवारी निलंबित किए, एक आरआई पर भी कार्रवाई
कोदरिया गांव की अयोध्यापुरी कॉलोनी जो पाटीदार के पिता और बीजेपी नेता अशोक पाटीदार ने काटी थी ( अब उनका निधन हो गया है )। यहां पर एक खाली प्लाट पर मंदिर निर्माण को लेकर विवाद हुआ, जो बताया जाता है कि पाटीदार की है। मौके पर मुकेश पाटीदार और नायब तहसीलदार भी थे। इस दौरान विवाद होने पर टीआई संजय दिवेदी को शिकायत हुई, उन्होंने वहां पर सहायक थानेदार और पांच पुलिसकर्मी को पहुंचाया।
इस दौरान कहा जाता है कि पुलिसकर्मियों और पाटीदार के बीच ही हुज्जत शुरू हो गई। पाटीदार ने अपनी नेतागिरी दिखाई और आरोप है कि अपशब्द कहे। इस पर पुलिस वाले भी तैश में आ गए और कॉलर पकड़कर घसीटकर उन्हें पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले आए। थाने पर पहुंचने की खबर लगने पर बीजेपी नेताओं का मजमा लग गया और विधायक उषा ठाकुर भी एक्शन में आ गई। कहा गया कि पुलिस ने गलत व्यवहार किया और खुद पाटीदार ने ही पुलिस को विवाद सुलझाने बुलाया और उन पर ही उलटे कार्रवाई कर दी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और कार्रवाई कर दी।
पाटीदार की तीखे तेवर पहले से ही चर्चित है और अधिकारियों के साथ उलझना उनके लिए नई बात नहीं है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर आरएस दुबे ने वन विभाग की जमीन पर काम होने पर डंपर व अन्य वाहन जब्त किए तो इस पर तत्कालीन मंत्री उषा ठाकुर, पाटीदार व अन्य ने जाकर इन्हें छुड़ा लिया। इस पर दुबे ने इन सभी पर डकैती डालने की पुलिस में शिकायत कर दी। हालांकि, बाद में मामले में इनका तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन दुबेजी निपट गए और उनका ट्रांसफर हो गया था।
इन पर हुई कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर कलेक्टर ने अनैतिक कारणों के चलते पांच पटवारी निलंबित किए, एक आरआई पर भी कार्रवाई
यह है मामला
पुलिस और पाटीदार के बीच हुई हुज्जत
पाटीदार पर लग चुका डकैती का आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari