/sootr/media/media_files/2024/12/12/7GIccCzsJjXcME6ha40s.jpg)
बुधवार देर शाम को मंडला जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इसमें जिले के 19 में से 18 मंडलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है, जो पार्टी के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए हैं।
श्रीमति मालती मरावी जी को भाजपा मध्य प्रदेश की अनुसूचित जनजाति वर्ग की प्रथम मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर अनंत शुभकामनाएं और बधाई। हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में मोहगांव मंडल उत्कृष्ट कार्य करेगा। pic.twitter.com/HLFIjoP5u4
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) December 11, 2024
सिंधिया लेडी किलर... कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर संसद में हंगामा...
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई
सूची जारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और मंडला नगर के नए मंडल अध्यक्ष शिव रानू राजपूत को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। साथ ही मोहगांव से मालती मरावी को भाजपा मध्य प्रदेश की अनुसूचित जनजाति वर्ग की पहली मंडल अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त होने पर पार्टी कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने दिया इस्तीफा
निर्वाचन प्रक्रिया
BJP जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह निर्वाचन प्रक्रिया जिले की निर्वाचन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी के समर्थनऔर सुपरवाईजर लता एलकर की सहमति से संपन्न हुई है। निर्वाचन मापदंडों के आधार पर इन अध्यक्षों का चयन किया गया है।
प्रताप करोसिया के लिए निगमकर्मी की रील- कमिश्नर इस इलाके में एक ही पावरफुल
एक अध्यक्ष की घोषणा का इंतजार
BJP के मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि संगठन पर्व के दौरान जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया गया है। हालांकि, एक मंडल अध्यक्ष की घोषणा रुक गई है और कुछ औपचारिकताओं (Formalities) के बाद उस मंडल अध्यक्ष की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
इन्हें मिली जिम्मेदारी-
/sootr/media/media_files/2024/12/12/uLeKOmbk5NUD5kcVss0s.jpg)
इसके अलावा नीमच, उज्जैन और शाजापुर जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची भाजपा की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी की गई है। यहां देखें-
भाजपा संगठन पर्व-2024 के तहत नीमच, उज्जैन नगर एवं शाजापुर जिले में सम्पन्न भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरान्त निम्नलिखित मण्डल अध्यक्ष सर्व सम्मति से नियुक्त किए जाते हैं।#SangathanParvpic.twitter.com/H86DPk47et
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) December 11, 2024
FAQ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us