BJP सदस्यता अभियान : देश की टॉप 20 विधानसभाओं में मध्यप्रदेश की 6 विधानसभा शामिल

Jitendra Shrivastava | Sept 28, 2024, 19:44 IST
Share
thesootr
thesootr

देश भर में चल रहे बीजेपी के सदस्यता अभियान में सभी बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है> मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अभी तक मिस्डकाल के जरिए एक करोड़ 5 लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं...

BJP सदस्यता अभियान : भारतीय जनता पार्टी के देश भर में चल रहे सदस्यता अभियान में देश के बड़े राज्यों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है। मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि सदस्यता अभियान में MP देश के कई बड़े राज्यों में पहले स्थान पर है। अभी तक एक करोड़ 5 लाख लोगों ने मिस्डकाल के जरिए सदस्यता ली है। वीडी ने बताया कि देश की टॉप 20 विधानसभाओं में मध्यप्रदेश की 6 विधानसभा शामिल हैं। इसमें भी इंदौर, मंदसौर, भोपाल जिले टॉप पर हैं।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बताया...

  1. मध्यप्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से सदस्यता में नया इतिहास बनाकर लक्ष्य से 70 फीसदी अधिक आगे निकला।

  2. अब तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों ने मिस्डकॉल से बीजेपी की सदस्यता ली। इनमें 98 लाख से अधिक लोग फॉर्म भरकर बीजेपी परिवार के सदस्य बने हैं।

  3. मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान में देश में तीसरे नंबर है। पहले नंबर पर असम और दूसरे पर हिमाचल प्रदेश है, वहीं बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश का पहला स्थान है।

  4. सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश में टॉप जिलों की बात करें तो इंदौर, मंदसौर और भोपाल जिले का नाम सबसे ऊपर है।

  5. छिंदवाड़ा विकास कार्यों का गढ़ बन चुका है, यहां कार्यकर्ताओं ने सदस्यता का रिकॉर्ड बनाते हुए टॉप चार जिलों में छिंदवाड़ा का नाम शामिल किया है।

  6. बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रदेश के 60 प्रतिशत से अधिक युवा पार्टी से जुड़े हैं और 2 लाख से ज्यादा सदस्य अल्पसंख्यक भी पार्टी से जुड़े हैं।

  7. बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने संगठन पर्व में देश की टॉप 20 विधानसभा सीटों को लेकर ट्वीट कर बधाई दी है। इसमें मध्यप्रदेश की 6 विधानसभाएं शामिल हैं, यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

  8. कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हर बूथ पर चाय पर चर्चा होगी और अधिकतम सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

  9. मध्यप्रदेश में सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में भी व्यापक सदस्यता होगी। 30 सितंबर को सभी जिलों की बैठकें की जाएंगी और 1 अक्टूबर को सभी मंडलों की समीक्षा बैठक के साथ दूसरे चरण का अभियान शुरू होगा। इसमें कार्यकर्ता अपने मेहनत और परिश्रम से संगठन पर्व में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • BJP सदस्यता अभियान
  • 20 विधानसभा
  • एक करोड़ 5 लाख सदस्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा