कोई घर न छूटे जहां बीजेपी का सदस्य न हो, मिस्ड कॉल करो और सदस्य बनो : संजय पाठक
Jitendra Shrivastava | Aug 27, 2024, 20:57 IST
thesootr
मध्यप्रदेश में एक सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसकी मंडल स्तर पर तक तैयारियां की जा रही है। इसको लेकर विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा कि ऐसा कोई घर न छूटे जहां बीजेपी का सदस्य न हो...
BHOPAL. भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2024 में 1 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसको लेकर विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अपनी विधानसभा के कैमोर मण्डल में आयोजित मण्डल कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई घर न छूटे जिसमें बीजेपी का सदस्य न हो। पाठक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस नंबर मिस्ड कॉल करो और सदस्य बनो।
विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा कि बीजेपी का संगठन पर्व में सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है आप सभी को सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान में नए सदस्य बनाने के साथ-साथ पुराने सदस्यों को भी फिर सदस्यता लेना है। सदस्यता अभियान में जब आप सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं और सिर्फ मुखिया से ही नहीं, बल्कि हर सदस्य से मिलें। उन्हें पार्टी की विचारधारा के साथ-साथ डबल इंजन की केंद्र प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी देते हुए सदस्य बनाएं। महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाओं और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं से मिलें और 18 साल से ऊपर के सभी नागरिक को बीजेपी का सदस्य बनाएं।
सदस्यता अभियान में 1 सितम्बर से देश का कोई भी नागरिक बीजेपी की सदस्यता के लिए जारी किए गए नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड, नमो एप और बीजेपी की वेबसाइट के माध्यम से सदस्यता ले सकता है। संजय पाठक ने कहा कि हमें विजयराघवगढ़ विधानसभा में 1 लाख से अधिक लोगों को बीजेपी का सदस्य बनाना है और हर बूथ पर 200 से अधिक सदस्य बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ता गांवों में किसान, मजदूर, युवा और बहनों सहित हर वर्ग को जोड़ें कोई घर न छूटे, जहां भाजपा का सदस्य न हो।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं से मिलें
नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल दें और सदस्य बने
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari