बीजेपी का सदस्यता अभियान : 10 करोड़ वर्कर जोड़ेगी पार्टी, सदस्यता अभियान एक सितंबर से

Deeksha Nandini Mehra | Aug 18, 2024, 07:37 IST
Share
बीजेपी सदस्यता अभियान
बीजेपी सदस्यता अभियान

भाजपा 1 सितंबर से देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करेगी, जिसका लक्ष्य 10 करोड़ नए सदस्य बनाना है। यह अभियान क्यूआर कोड, नमो ऐप और मिस्ड कॉल के माध्यम से भी संचालित होगा।

Bjp Membership Drive 2024 : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) एक बार फिर बडे़ पैमाने पर पार्टी वर्कर की भर्ती करेगी। इसके लिए पार्टी एक सितंबर से सदस्यता अभियान (Membership Campaign) शुरू करने जा रही है। शनिवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा (JP Nadda) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की उपस्थिति में इस अभियान की रूपरेखा तय की गई।

मोदी करेंगे अभियान की शुरुआत

इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) करेंगे। भाजपा (BJP) के साथ-साथ पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों का भी सदस्यता अभियान संचालित होगा। इस बार भाजपा का लक्ष्य 10 करोड़ नए सदस्य (10 Crore New Members) बनाने का है। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) को इस अभियान का संयोजक और उपाध्यक्ष रेखा वर्मा (Rekha Verma) को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश में दो चरण में अभियान

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में यह सदस्यता अभियान दो चरणों में 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। 21 अगस्त को एक कार्यशाला और बैठक आयोजित की जाएगी। गाजियाबाद (Ghaziabad) के सांसद अतुल गर्ग (Atul Garg) को मध्य प्रदेश का सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मिस्ड कॉल से भी बन सकेंगे सदस्य

इस बार भी सदस्यता मिस्ड कॉल (Missed Call) के माध्यम से की जा सकेगी। वर्तमान में प्रदेश में भाजपा के 68 लाख सदस्य (68 Lakh Members) हैं। क्यूआर कोड (QR Code) और नमो ऐप (NaMo App) के माध्यम से भी सदस्य बन सकते हैं। चार घंटे चली इस बैठक में सदस्यता अभियान की प्रक्रिया, नियम, तकनीक, और समय सारिणी पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसमें बताया गया कि 2019 में पहली बार मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान शुरू हुआ था। इस बार क्यूआर कोड, नमो एप, और भाजपा की वेबसाइट (BJP Website) के जरिए भी सदस्य बन सकते हैं। इसके अलावा, फॉर्म भरकर सदस्य बनने का पारंपरिक तरीका भी जारी रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • Home Minister Amit Shah
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • बीजेपी सदस्यता अभियान
  • Bjp Membership Drive 2024
  • NaMo App
  • BJP Website
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड