तलवार तैयार है, अब महासंग्राम होगा... BJP विधायक अम्बरीश शर्मा के बयान से सियासी भूचाल
Jitendra Shrivastava | May 22, 2025, 19:24 IST
Photograph: (THESOOTR)
भिंड के लहार से भाजपा विधायक अम्बरीश शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “तलवार तैयार है, महासंग्राम होगा,” और पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर भी निशाना साधा।
भिंड जिले के लहार से भाजपा विधायक अम्बरीश शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते नजर आ रहे हैं। विधायक ने कहा कि उनकी “तलवार पूरी तरह तैयार है” और यह संग्राम अब “महासंग्राम” में बदल जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को खुलेआम ‘चोर’ और ‘कुत्ते’ कहा, साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर बिना नाम लिए तीखे आरोप लगाए।
अम्बरीश शर्मा ने लहार के सरजू वाटिका में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं विधायक छुपता फिर रहा है, मैं उन चोरों को बता दूं, अगर मैं दहाड़ा तो तुम्हारी पेशाब छूट जाएगी।
उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को ‘कुत्ते’ कहकर भी उनकी आलोचना की और चेतावनी दी कि अगर वे अभी भी उछलते रहे तो वे ‘सूंड और पैर’ चला देंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
बिटकॉइन की कीमत ने बनाया नया रिकॉर्ड : 95 लाख पार, जानिए क्या है कारण
इंदौर में नगर निगम ने बढ़ाया कर्मचारियों का DA और HRA
विधायक शर्मा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का नाम लिए बिना कहा कि वह इतनी उम्र में भी बोलने की तमीज नहीं सीख पाए हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का परिवार भी उन पर हमला कर रहा है। साथ ही उन्होंने धमकी दी कि जब तक वे विधायक हैं, डॉ. गोविंद सिंह या उनका कोई आका लहार से विधायक नहीं बन पाएगा।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने अम्बरीश शर्मा के बयान को राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि तलवारों का डर दिखाना ठीक नहीं। विधायक संवैधानिक पद पर हैं, उन्हें मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह को जनता ने 35 साल तक चुना है और अगर भाजपा को कुछ शिकायत है तो वह जांच कराए। साथ ही कांग्रेस जल्द ही इस मामले में विरोध प्रदर्शन करेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
50 किमी में 100 करोड़ तो 9 किमी सड़क में बांट दिए 250 करोड़, बड़ी मछलियां गिरफ्त से बाहर
इंदौर में 16 करोड़ की GST चोरी में सीए अंकुश गुप्ता के यहां जांच, सीए गोयल भी घेरे में, रवि गोयल को भेजा जेल
राजनीति में नेता अपने विचार और आलोचना करते हैं, लेकिन उन्हें सार्वजनिक मंच पर मर्यादित और जिम्मेदाराना भाषा का प्रयोग करना चाहिए। अम्बरीश शर्मा के बयान ने इस मर्यादा को तोड़ा है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।
लहार में भाजपा विधायक का बयान...
उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को ‘कुत्ते’ कहकर भी उनकी आलोचना की और चेतावनी दी कि अगर वे अभी भी उछलते रहे तो वे ‘सूंड और पैर’ चला देंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
बिटकॉइन की कीमत ने बनाया नया रिकॉर्ड : 95 लाख पार, जानिए क्या है कारण
इंदौर में नगर निगम ने बढ़ाया कर्मचारियों का DA और HRA
पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज
कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह को जनता ने 35 साल तक चुना है और अगर भाजपा को कुछ शिकायत है तो वह जांच कराए। साथ ही कांग्रेस जल्द ही इस मामले में विरोध प्रदर्शन करेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
50 किमी में 100 करोड़ तो 9 किमी सड़क में बांट दिए 250 करोड़, बड़ी मछलियां गिरफ्त से बाहर
इंदौर में 16 करोड़ की GST चोरी में सीए अंकुश गुप्ता के यहां जांच, सीए गोयल भी घेरे में, रवि गोयल को भेजा जेल
राजनीतिक विवाद और भाषण की मर्यादा
विवादित बयान के बाद राजनीति...
- भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा है।
- आगामी चुनावों में यह मामला सियासी मुद्दा बन सकता है।
- विधायक के इस विवादित बयान पर विपक्षी दल सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA