BJP विधायक ने जीव-जंतुओं से की कांग्रेस नेताओं की तुलना , कहा इनको चंबल में दफना दो
Jitendra Shrivastava | May 25, 2024, 19:56 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की तुलना जीव-जंतुओं से कर दी। बीजेपी विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि इन्हें चिड़ियाघर की जगह चंबल की गहराइयों में दफन कर देना चाहिए। पढ़िए किन नेताओं की किन जंतुओं से की तुलना...
जीव-जंतुओं से की कांग्रेस नेताओं की तुलना : मध्य प्रदेश की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पिछोर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक केपी सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की तुलना अजगर, मगरमच्छ और हिप्पो से की है। इसके पीछे लोधी का आरोप है कि लंबे समय तक पिछोर सीट से केपी सिंह कांग्रेस के विधायक रहे और उन्होंने किसानों का हक छीनकर नहर बनाने सहित अन्य कामों में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है। इसी कारण उन्होंने तीनों की तुलना अजगर, मगरमच्छ और हिप्पो से की है।
प्रीतम लोधी ने कहा कि पिछोर विधानसभा में करोड़ों के भ्रष्टाचार हुए हैं। इस कारण लंबे समय तक कांग्रेस के विधायक रहे केपी सिंह भ्रष्टाचार के अजगर बन चुके हैं। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह मगरमच्छ और इन सबके ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह हिप्पो हो गए हैं। अब वक्त आ गया है कि इन सभी के भ्रष्टाचार को देखते हुए चिड़ियाघर की जगह चंबल की गहराइयों में इन सभी को दफन कर दिया जाए। यदि ये तीनों पिछोर विधानसभा क्षेत्र में आएंगे तो किसान और लोग इनका सड़े अंडे, टमाटर से स्वागत करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्यान्ह भोजन फर्जीवाड़ा : 23 जिलों के शाला प्रभारियों को नोटिस, द सूत्र ने उठाया था मामला
प्रीतम लोधी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में पद रेवड़ी की तरह बांटते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें भी ऑफर दिया गया था। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें ऑफर दिया था कि आपको पद और एक हेलीकॉप्टर दिया जाएगा। आप हमारी पार्टी जॉइन कर लीजिए, आपको पार्टी स्टार प्रचारक भी बनाएगी और आप हेलीकॉप्टर से पूरे देश में भ्रमण करना, लेकिन मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता और सिपाही हूं, इसलिए पार्टी के साथ खड़ा रहा और पार्टी के लोगों ने ही मुझे विधायक बनाया है। उनके भ्रष्टाचार के चलते केपी सिंह सहित अन्य लोगों को जेल जरूर जाना चाहिए।
कांग्रेस पार्टी अपने ही संविधान के विपरीत गई और 500 से 1000 लोगों की कार्यकारिणी बनाई, जिसका नुकसान हुआ है। गोविंद सिंह के बयान पर प्रीतम लोधी ने कहा कि यह सभी लोग चंबल की गहराइयों में दफन हो चुके हैं। इनमें कितनी भी जेसीबी लगाओ यह बाहर निकलने वाले नहीं है। इनकी प्रदेश और देश में कोई भी सीट नहीं आने वाली है। खिसियानी बिल्ली खम्मा नोंचे जैसी स्थिति हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी अंगूर के लिए उचकने वाली लोमड़ी जैसी हो चुकी है। जब वह नहीं मिलेगा तो कहने लगेंगे की अंगूर खट्टे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। यह खत्म हो चुकी है आने वाले 25 साल तक ढूंढने पर भी यह मिलने वाली नहीं है।
प्रीतम लोधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ राम पांडे का बयान सामने आया है। पांडे का कहना है कि दिग्विजय सिंह जी गोविंद सिंह, केपी सिंह के ऊपर प्रीतम लोधी जो उंगलियां उठा रहे हैं, यह साबित करती है कि शिवराज सरकार के समय में, मोहन यादव की 6 महीने की सरकार में यहां तक की उमा भारती की सरकार के समय भी कानून व्यवस्था ठीक नहीं थी, इसलिए कभी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्वयं प्रीतम लोधी जी के ऊपर 7 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रीतम लोधी जी कुछ भी कह सकते हैं, वह भागवत आचार्य को भी अपशब्द कह चुके हैं। इस समय उनका और भारतीय जनता पार्टी का घमंड और अहंकार चरम पर है, आने वाले समय में उनका यह अहंकार और घमंड जल्द ही टूटेगा।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
इन सभी को चंबल की गहराइयों में दफन करना चाहिए

मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता और सिपाही हूं
प्रीतम लोधी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में पद रेवड़ी की तरह बांटते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें भी ऑफर दिया गया था। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें ऑफर दिया था कि आपको पद और एक हेलीकॉप्टर दिया जाएगा। आप हमारी पार्टी जॉइन कर लीजिए, आपको पार्टी स्टार प्रचारक भी बनाएगी और आप हेलीकॉप्टर से पूरे देश में भ्रमण करना, लेकिन मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता और सिपाही हूं, इसलिए पार्टी के साथ खड़ा रहा और पार्टी के लोगों ने ही मुझे विधायक बनाया है। उनके भ्रष्टाचार के चलते केपी सिंह सहित अन्य लोगों को जेल जरूर जाना चाहिए।
कांग्रेस अंगूर के लिए उचकने वाली लोमड़ी जैसी हो गई
कांग्रेस पार्टी अपने ही संविधान के विपरीत गई और 500 से 1000 लोगों की कार्यकारिणी बनाई, जिसका नुकसान हुआ है। गोविंद सिंह के बयान पर प्रीतम लोधी ने कहा कि यह सभी लोग चंबल की गहराइयों में दफन हो चुके हैं। इनमें कितनी भी जेसीबी लगाओ यह बाहर निकलने वाले नहीं है। इनकी प्रदेश और देश में कोई भी सीट नहीं आने वाली है। खिसियानी बिल्ली खम्मा नोंचे जैसी स्थिति हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी अंगूर के लिए उचकने वाली लोमड़ी जैसी हो चुकी है। जब वह नहीं मिलेगा तो कहने लगेंगे की अंगूर खट्टे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। यह खत्म हो चुकी है आने वाले 25 साल तक ढूंढने पर भी यह मिलने वाली नहीं है।
कांग्रेस ने किया पलटवार, बीजेपी का घमंड जल्दी टूटेगा
प्रीतम लोधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ राम पांडे का बयान सामने आया है। पांडे का कहना है कि दिग्विजय सिंह जी गोविंद सिंह, केपी सिंह के ऊपर प्रीतम लोधी जो उंगलियां उठा रहे हैं, यह साबित करती है कि शिवराज सरकार के समय में, मोहन यादव की 6 महीने की सरकार में यहां तक की उमा भारती की सरकार के समय भी कानून व्यवस्था ठीक नहीं थी, इसलिए कभी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्वयं प्रीतम लोधी जी के ऊपर 7 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रीतम लोधी जी कुछ भी कह सकते हैं, वह भागवत आचार्य को भी अपशब्द कह चुके हैं। इस समय उनका और भारतीय जनता पार्टी का घमंड और अहंकार चरम पर है, आने वाले समय में उनका यह अहंकार और घमंड जल्द ही टूटेगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari