बीजेपी विधायक ने पूछा प्रदेश में कितने अतिथि विद्वान, कब आएगी हरियाणा पॉलिसी पर रिपोर्ट
Sanjay Sharma | Feb 04, 2026, 19:28 IST
MLA Neeraj Singh Thakur
मध्य प्रदेश विधानसभा में अतिथि विद्वानों के मुद्दे पर सवाल उठाया गया है। विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने गेस्ट फैकल्टी की संख्या, योग्यता और हरियाणा पॉलिसी पर रिपोर्ट के बारे में पूछा।
News in Short
- विधायक नीरज सिंह ठाकुर ने अतिथि विद्वानों की संख्या पर सवाल उठाए।
- गेस्ट फैकल्टी की योग्यता और उनकी नियुक्ति पर सवाल किया गया।
- उच्च शिक्षा विभाग को 24 फरवरी तक जवाब देना है।
- हरियाणा पॉलिसी के आधार पर गेस्ट फैकल्टी की समस्याओं को हल करने की उम्मीद है।
- रिपोर्ट की देरी और गेस्ट फैकल्टी को कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
News in detail
कर्मचारियों की नाराजगी बनी चुनौती
शिक्षक संवर्ग और सहायक प्राध्यापक भर्ती में ज्यादा मौकों की मांग को लेकर ये कर्मचारी आवाज उठा रहे हैं। प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। 6 मार्च तक चलने वाले सत्र के लिए प्रदेश भर से विधायक विभिन्न विषयों को लेकर अपने प्रश्न लगा रहे हैं।
MLA Neeraj Singh Thakur
इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी से मांगी माफी, FIR के बाद ठंडे पड़े तेवर
कर्मचारी मामलों से गरमाया रहेगा सत्र
बीजेपी विधायक ठाकुर ने प्रदेश में खाली सहायक प्राध्यकों के पदों के खिलाफ कार्यरत गेस्ट फैकल्टी की संख्या जाननी चाही है। उनका सवाल है कि प्रदेश में कितने अतिथि विद्वान हैं जो यूजीसी द्वारा तय न्यूनतम योग्यता रखते हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि कितने अतिथि विद्वान 1000 दिन से ज्यादा कॉलेजों में अध्यापन करा चुके हैं।
विजय पांडे फर्जी मार्कशीट मामला: झूठी शिकायत करने वाले सुभाष चंद्रा पर दर्ज हुई FIR
विधायक ने पूछा कब तक आएगी रिपोर्ट
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने 2 फरवरी को हरियाणा पॉलिसी के अध्ययन के लिए समिति गठित की थी। जिसे तीसरे दिन ही बदलते हुए नई समिति बना दी गई। इस समिति को 7 जनवरी तक अपनी अध्ययन रिपोर्ट उच्च शिक्षा आयुक्त को सौंपनी थी।
विश्वेन्द्र सिंह की बढ़ती भगवा निकटता, क्या बदलने वाले हैं राजस्थान के सियासी समीकरण?
भारत-अमेरिका ट्रेड राजस्थान के लिए होगा गेम चेंजर, देश अब आर्थिक शक्ति के रूप में बना रहा है पहचान - भजन लाल शर्मा
हरियाणा पॉलिसी पर रिपोर्ट का इंतजार
इसी को लेकर वे हरियाणा पॉलिसी पर उच्च शिक्षा विभाग की समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हांलाकि रिपोर्ट सात जनवरी तक जमा होनी थी, लेकिन 27 दिन बाद भी समिति रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई है। गेस्ट फैकल्टी को भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava