इस्तीफे की पेशकश करने वाले बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने लिया U-Turn, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण कदम था

Raj Singh | Oct 11, 2024, 10:43 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिन सागर जिले के देवरी से बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन अब उन्होंने इसे वापस ले लिया है।

मध्य प्रदेश की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के सागर के देवरी से भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने यू-टर्न ले लिया है। बीते दिन पटेरिया ने विधायकी से इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन अब उन्होंने इसे वापस ले लिया है।

इस संबंध में भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने कहा कि आक्रोश में लिया गया कदम दुर्भाग्यपूर्ण था। यह कदम गुस्से में उठाया था, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव मेरे साथ हैं। पूरा संगठन साथ है, जिन कार्यकर्ताओं ने इस पद तक पहुंचाया है उनके आदेश का पालन करूंगा।

बीजेपी विधायक ने क्या कहा?

गुरुवार 10 अक्टूबर को भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने विधानसभा को पत्र लिखकर विधायक पद से इस्तीफे की पेशकश की। उन्होंने कहा कि केसली थाने में पीड़ित के पक्ष में FIR दर्ज नहीं होने से आहत हूं, पीड़ित हूं व्यथित हूं, जिसकी वजह से इस्तीफा दे रहा हूं।

ये भी खबर पढ़िए... देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने दिया इस्तीफा! पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो बोले- नहीं करनी ऐसी विधायकी

क्या था मामला?

बृजबिहारी पटेरिया गुरुवार शाम एक पीड़ित की शिकायत पर केसली थाने पहुंचे थे। यहां वे एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे थे। विधायक के कहने पर जब थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो वे नाराज होकर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके साथ ही उन्होंने विधायक पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। इस संबंध में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया। इस्तीफे के बाद राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • देवरी विधानसभा सीट
  • बीजेपी
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • भाजपा विधायक
  • सागर न्यूज
  • एमपी पॉलिटिक्स
  • देवरी
  • पॉलिटिक्स
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • बृज बिहारी पटेरिया का यू-टर्न
  • Brij Bihari Pateria
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज