BJP विधायक संजय पाठक के खिलाफ दर्ज होगी FIR, कोर्ट के निर्देश पर सांसद- विधायकों की अदालत को भेजा मामला

The Sootr | Sept 09, 2023, 24:00 IST
Share
BJP विधायक संजय पाठक के खिलाफ दर्ज होगी FIR, कोर्ट के निर्देश पर सांसद- विधायकों की अदालत को भेजा मामला
BJP विधायक संजय पाठक के खिलाफ दर्ज होगी FIR, कोर्ट के निर्देश पर सांसद- विधायकों की अदालत को भेजा मामला

बीजेपी से विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय पाठक और उनके साथियों पर कटनी जिला न्यायालय ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोप हैं कि विधायक पाठक और उनके साथियों ने पत्रकार रवि गुप्ता के साथ मारपीट

BHOPAL. बीजेपी से विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय पाठक और उनके साथियों पर कटनी जिला न्यायालय ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोप हैं कि विधायक पाठक और उनके साथियों ने पत्रकार रवि गुप्ता के साथ मारपीट की थी। पत्रकार गुप्ता ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस में उनकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस में सुनवाई न होने के बाद पत्रकार गुप्ता ने कटनी जिला न्यायालय में विधायक पाठक और उनके साथियों के खिलाफ परिवाद याचिका दायर की।

याचिका में कहा गया कि विजयराघवगढ़ के बीजेपी विधायक संजय पाठक और उसके साथी मनीष पाठक, विनय दीक्षित, गुड्डा जैन, अनुज तिवारी, मुकेश पांडे, सुधीर मिश्रा और निक्कू सरदार मुझे घर से उठाकर ले गए और एकांत में ले जाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। याचिका में कहा गया कि मेरे द्वारा थाने में शिकायत की गई तो किसी ने मेरी बात नहीं सुनी और मुझे भगा दिया गया।

सालभर बाद दर्ज हुई याचिका

इस मामले को लेकर एक साल बाद 4 सितंबर को जिला न्यायालय में याचिका दायर की गई। न्यायाधीश स्नेहा सिंह ने मामले की सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा कि प्रकरण के अवलोकन से स्पष्ट है कि विधायक और उनके साथियों ने पत्रकार गुप्ता के साथ मारपीट की थी। सावर्जनिक स्थल पर या उसके समीप पत्रकार को अश्लील गालियां दी गई थीं। साथ ही पत्रकार गुप्ता को उसकी मर्जी के बिना कार में बैठाकर ले गए और बाद में उसे मारपीट कर कार से बाहर फेंक दिया। न्यायाधीश ने ये भी कहा कि अनावेदकगण द्वारा आवेदक को जान से मारने की धमकी दी गई है। अतः प्रथम दृष्टया अभियुक्तगण के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-323, 294, 365, 366 और 506 भाग 2 के अंतर्गत अपराध बनना प्रतीत होता है। ऐसे में अभियुक्तगण विधायक पाठक और उनके साथियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323, 294, 365 366 और 506 भाग 2 में प्रकरण दर्ज किया जाए।

न्यायाधीश स्नेहा सिंह ने कहा कि अभियुक्तों में एक अनावेदक संजय पाठक विधायक हैं, ऐसे में उनके मामले को इस न्यायालय में विचारधीन नहीं रखा जा सकता। सांसद- विधायकों के लिए अलग से MP- MLAकोर्ट बनी हैं। विधायक पाठक के मामले में आगे की सुनवाई एमपीएमएल कोर्ट में ही होगी, इसलिए उनका प्रकरण जबलपुर की एमपीएमएलए न्यायालय में स्थानांतरित किया जाता है।

Tags:
  • MP-MLA court
  • BJP MLA Sanjay Pathak
  • FIR for assault on journalist
  • बीजेपी एमएलए संजय पाठक एफआईआर
  • पत्रकार से मारपीट
  • MP- MLA कोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा