अपनी ही सरकार के खिलाफ सख्त हुए विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, आंदोलन करने की दी चेतावनी

Aman Vaishnav | Apr 23, 2026, 15:31 IST
Share
bjp mla surya prakash meena warns own govt
bjp mla surya prakash meena warns own govt

विदिशा के शमशाबाद से बीजेपी विधायक सूर्य प्रकाश मीणा किसानों के लिए अपनी सरकार के खिलाफ अड़ गए हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर उन्होंने एक हफ्ते में सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।

शमशाबाद से बीजेपी विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने किसानों की समस्याओं को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा है कि अगर अगले एक हफ्ते में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे खुद किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।

नटेरन, विदिशा और शमशाबाद क्षेत्र से आए भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि विधायक सूर्य प्रकाश मीणा से मिले और किसानों की समस्याओं के बारे में एक ज्ञापन सौंपा।

तुलाई में देरी, व्यवस्थाएं अभी भी शुरुआती दौर में

किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर हो रही अव्यवस्थाओं, तुलाई में देरी और अन्य परेशानियों को मुख्य मुद्दा बताया। उनका कहना था कि हर साल 20 अप्रैल तक तुलाई पूरी हो जाती थी। इस बार व्यवस्थाएं अभी भी शुरुआती दौर में हैं। इससे किसानों को काफी मुश्किलें हो रही हैं।

विधायक मीणा ने कहा कि वे इस ज्ञापन के साथ जल्दी ही मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे। उन्होंने उपार्जन व्यवस्था में सुधार करने का भरोसा दिलाया।

आंदोलन के लिए तैयार रहें किसान

विधायक ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के अंदर किसानों की समस्याओं का हल नहीं निकला, तो वे खुद किसानों के साथ सड़कों पर उतरेंगे। साथ ही उन्होंने किसानों से भी कहा कि वे आंदोलन के लिए तैयार रहें।

अपनी ही सरकार के खिलाफ सख्त

सत्ता पक्ष के विधायक का अपनी ही सरकार के खिलाफ इस तरह का रुख अपनाना अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का कारण बन गया है। आम तौर पर ऐसे बयान विपक्ष से आते हैं, लेकिन बीजेपी विधायक का यह बयान कुछ अलग ही संदेश दे रहा है।

किसानों में बढ़ रहा गुस्सा

इससे पहले पूर्व विधायक शशांक भार्गव भी उपार्जन की व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। कांग्रेस पार्टी भी इन परेशानियों को लेकर ज्ञापन दे चुकी है।

भारतीय किसान संघ ने भी किसानों से आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है। बार-बार हो रही देरी और अव्यवस्थाओं के कारण किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए... खेतों में गेहूं उगाए, सिस्टम में जीरो, मध्यप्रदेश में सरकार के सैटेलाइट ने लाखों किसानों को झूठा ठहराया अमानक बीज से बर्बाद फसल पर सिसक रहे किसान, चुप्पी साधे बैठी सरकार एमपी के किसानों के लिए बड़ी खबर : मोहन सरकार ने बढ़ाई गेहूं स्लॉट बुकिंग की तारीख एमपी न्यूज: गेहूं खरीदी की व्यवस्था सवालों के घेरे में, 5 मोर्चों पर 'जंग' लड़ रहे किसान
Tags:
  • एमपी न्यूज
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • बीजेपी विधायक
  • शमशाबाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा