बीजेपी विधायक टी राजा की भोपाल में धर्मसभा मामले का मामला हाईकोर्ट में, सुनवाई टली

Sandeep Kumar | May 29, 2026, 23:00 IST
Share
bjp mla t raja
bjp mla t raja

भोपाल में बीजेपी विधायक टी राजा की 31 मई को प्रस्तावित धर्मसभा मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में टल गई है। दरअसल विधायक के धर्मसभा पर स्थानीय प्रशासन ने रोक लगा दी थी। इसके बाद ये मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था।

News in Short

  • भोपाल में 31 मई को टी राजा की धर्मसभा प्रस्तावित थी।
  • प्रशासन ने आयोजन के लिए अनुमति नहीं दी।
  • हाईकोर्ट में सुनवाई जस्टिस विवेक जैन की सिंगल बेंच में टली।
  • अधिवक्ता ने अर्जेंट हियरिंग के लिए चीफ जस्टिस से निवेदन किया।
  • अगली सुनवाई अब 1 जून को हो सकती है, स्थिति पर सवाल।

News in Detail

तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा की भोपाल में होने वाली बृहद धर्मसभा मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में टल गई है। जस्टिस विवेक जैन की सिंगल बेंच में बहस के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता अतुल जैसवानी ने चीफ जस्टिस से अर्जेंट हियरिंग के लिए निवेदन किया है। सुनवाई अब 1 जून को हो सकती है।

हाईकोर्ट में सुनवाई क्यों टली?

भोपाल में टी राजा की धर्मसभा के आयोजन पर प्रशासन की अनुमति न देने के मामले की सुनवाई आज जबलपुर हाईकोर्ट में होनी थी। धर्म रक्षक समिति की ओर से जिला अध्यक्ष माधव सेन ने याचिका दायर की थी। उनके अधिवक्ता अतुल जैसवानी पैरवी कर रहे थे।

दरअसल मामला जस्टिस विवेक जैन की सिंगल बेंच में 224 नंबर पर लिस्टेड था। डिविजनल बेंच के बाद सिंगल बेंच बैठी। लेकिन सुनवाई से ठीक पहले एक अन्य मामले को लेकर महिला अधिवक्ता ने बहस शुरू कर दी। जस्टिस विवेक जैन ने मौखिक टिप्पणी की कि आप समझ नहीं रहे हैं। इसके बाद कोर्ट उठ गई और सुनवाई नहीं हो सकी।

नोटिस और सुनवाई की अगली तारीख

सूत्रों के अनुसार अधिवक्ताओं ने चेंबर में भी जज से रिक्वेस्ट की। जस्टिस विवेक जैन ने बताया कि वह नोटिस जारी कर सरकार का पक्ष मांग सकते हैं। सुनवाई 1 जून को हो सकती है। हालांकि आयोजन 31 मई को होने वाला है, इसलिए 1 जून को सुनवाई का औचित्य नहीं रह जाएगा।

अर्जेंट हियरिंग के लिए रिक्वेस्ट

अधिवक्ता अतुल जैसवानी ने बताया कि मामले की अर्जेंट हियरिंग के लिए चीफ जस्टिस से निवेदन किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अर्जेंट हियरिंग देर रात भी हो सकती है।

अधिवक्ता ने उम्मीद जताई कि मामले की सुनवाई कल सुबह जल्द हो सकती है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चीफ जस्टिस की अनुमति जरूरी है।

598c6fb0-681
598c6fb0-681

क्या है पूरा मामला

दरअसल भोपाल के गांधी नगर बस स्टैंड में 31 मई को टी राजा की बृहद धर्मसभा प्रस्तावित थी। इस सभा के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद आयोजकों इस फैसलों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में यह दावा किया गया कि आयोजन धार्मिक अधिकार के तहत होना चाहिए। आयोजनकर्ता और धर्मसभा अध्यक्ष माधव सेन के अनुसार यह कार्यक्रम पिछले 12 सालों से लगातार हो रहा है। हर साल गांधी नगर क्षेत्र में महाकाल त्रिशूल यात्रा के साथ धर्मसभा आयोजित होती है। पिछले साल इसमें कपिल मिश्रा शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें...

भाजपा का सहयोग सेल या सत्ता का नया दरबार? संगठन की मंशा पर उठने लगे सवाल

एमपी सरकार वैष्णो देवी मॉडल से सीखेगी भीड़ नियंत्रण, महाकाल में होगा आधुनिक विकास

एमपी में 5 से 6 लाख रुपए महंगी हुई शादियां, सोना-चांदी के दाम सातवें आसमान पर

ड्यूटी पर जवान रहेंगे सुरक्षित, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए एमपी सरकार देगी 14 लाख

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • तेलंगाना
  • टी राजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच