बच्चियों से रेप पर भड़कीं उषा ठाकुर, बोलीं- चौराहे पर दी जाए रेपिस्ट को फांसी

Vikram Jain | Sept 24, 2024, 17:19 IST
Share
BJP MLA Usha Thakur statement on mp girls rape incidents
BJP MLA Usha Thakur statement on mp girls rape incidents

अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी की पूर्व मंत्री और विधायक उषा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने मध्‍य प्रदेश में बच्चियों से दुष्कर्म के बढ़ते मामलों को लेकर भड़ास निकाली है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बच्चियों से दरिंदगी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष के नेता बीजेपी और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। रेप के बढ़ते मामले को लेकर सरकार एक्शन में है। इस बीच पूर्व मंत्री और महू से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने बढ़ते रेप के मामलों को लेकर जमकर भड़ास निकली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से रेपिस्टों को सार्वजनिक चौराहे पर फांसी पर लटकाए जाने की मांग की है।

चौराहे पर दी जाए दुष्कर्मियों को फांसी

बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि बेटियों से बढ़ती रेप की घटनाओं को रोकना है तो दुष्कर्मियों को सार्वजनिक चौराहे पर फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। साथ ही इन दरिंदों को अंतिम संस्कार भी नहीं होना चाहिए। इनके शव को चील-कौवे नोंच-नोंच कर खाएं। जब ऐसी कड़ी सजा को दूसरे लोग देखेंगे, तो ये लोग छोटी बेटियों की तरफ हाथ बढ़ाने की हिम्मत भी नहीं कर पाएंगे। क्योंकि यह सबसे गंदा अपराध है। ऐसे में इन मामलों पर सख्ती से कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।

तार- तार हो रही मनुष्यता

भोपाल में विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि जो छोटी बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं बढ़ गई है। इन घटनाओं को समाज का नैतिक उत्थान ही रोक सकता है। जब तक संस्कार का दृढ़ीकरण नहीं होगा, व्यक्ति में नैतिकता और सात्विकता नहीं होगी। तब तक इन बुराइयों से बच नहीं सकता। कहीं ना कहीं समझ में भौतिकता के आधिक्य के कारण जो अध्यात्म की साधना की कमी आई है। उसी की वजह से लोगों में यह दुष्वृत्तियां और दुश्विचार बहुत प्रबल होकर सामने दिखाई दे रहे हैं। इससे सामाजिक ताना-बाना मनुष्यता सब तार - तार हो रही है।

फांसी का कानून फिर भी नहीं लगता डर

विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा कि ऐसे नर पिशाचों के लिए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री दोनों से अनुरोध करती हूं कि मध्य प्रदेश में कठोर कानून तो बना दिया है, इसमें यह प्रावधान है कि फास्ट ट्रैक में केस चलाकर 30 दिनों में दोषी को फांसी दी जाएगी। इसके बाद भी यह डर नहीं रहे हैं तो सिर्फ कानून का भय इनकी दुष्वृत्तियां को उखाड़ कर नहीं फेंक सकता। दंडात्मक प्रक्रिया में भी कुछ सुधार जरूरी है।

तड़प-तड़प कर मरेंगे तभी समझ आएगी गलती

बच्चियों से हैवानियत पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने आगे कहा कि इन अपराधियों की लाश को चील और कौवे नोंच-नोंच कर खाएंगे तभी इस तरह की सजा से दूसरे लोगों के सामने मन में डर पैदा होगा। साथ ही छोटी बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगेगी। हाथ-पांव काटकर फेंकोगे तो ऐसे नर पिशाचों को कौन खाना देगा। तड़प-तड़प कर मरेंगे तभी उनको अपनी गलती का प्रायश्चित होगा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में एमपी में बच्चियों के साथ दुष्कर्म और गैंगरेप की घटनाएं सामने आई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • महू से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर
  • मध्य प्रदेश
  • उषा ठाकुर
  • Usha Thakur statement
  • उषा ठाकुर का बयान
  • एमपी क्राइम न्यूज
  • दुष्कर्म
  • रेप
  • बच्चियों से रेप की घटना
  • BJP MLA Usha Thakur
  • चौराहे पर रेपिस्ट को फांसी
  • Rapist hanged
  • बच्चियों से दुष्कर्म
  • पूर्व मंत्री उषा ठाकुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा