फग्गन सिंह कुलस्ते के बयान पर बवाल, सांसद बोले-पाकिस्तान के हमारे आतंकवादियों को दिया जवाब
Rohit Sahu | May 17, 2025, 08:01 IST
faggan singh kulaste
विजय शाह, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बयान के बाद अब भाजपा सांसद फग्गन सिंह ने आतंकवादियों को 'हमारे' कहा, उनके इस बयान पर भी बवाल शुरू हो गया है।
विजय शाह, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विवादित बयान से उपजा विवाद अभी थमा नहीं था कि बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की भी जुबान फिसल गई। वीडियो सामने आने पर मामला तूल पकड़ चुका है। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादियों को 'हमारे आतंकवादी' कहकर संबोधित कर दिया। यह बयान डिंडौरी जिले के अमरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान आया, जहां वे सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए थे।
कार्यक्रम के भाजपा सांसद कुलस्ते मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी हैं, उनको मुंह तोड़ जवाब दिया गया है। इस एक वाक्य ने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल मचा दी है। कुलस्ते का इरादा भले ही सेना की तारीफ करना रहा हो, लेकिन शब्दों का चयन उन्हें घेरे में ले आया है।
सांसद कुलस्ते ने अपने बयान में सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी जी ने जवाब दिया, सेना ने बहादुरी से जवाब दिया। यह देश के लिए गर्व का विषय है। लेकिन जब उन्होंने 'हमारे आतंकवादी' शब्दों का प्रयोग किया, तब विवाद की चिंगारी भड़क उठी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कुलस्ते का वीडियो शेयर करते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने पूछा कि क्या यह भाजपा की सोची-समझी रणनीति है जो मध्यप्रदेश की छवि खराब कर रही है? पटवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं की जुबान लगातार मर्यादा तोड़ रही है और सेना व देश की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है।
यह भी पढ़ें....पीएम मोदी के चरणों में सेना नतमस्तक, विजय शाह के बाद अब उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान से बवाल
वहीं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने विजय शाह के बयान वाले सवाल पर कहा कि उन्होंने मंत्री विजय शाह का बयान न देखा है और न सुना है। उन्होंने सेना की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि यह देश की बहनों और सम्मान के लिए उठाया गया साहसिक कदम है। उन्होंने कांग्रेस के विरोध को 'स्वाभाविक' बताया।
यह भी पढ़ें...जगदीश देवड़ा पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर भी दे चुके ये बयान, अब सेना पर बोलकर फंसे
इससे पहले मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आए थे। देवड़ा ने सेना के बारे में सार्वजनिक रूप से जो कुछ कहा, उस पर कांग्रेस ने उनकी आलोचना की, जबकि बीजेपी ने उनका बचाव किया। लगातार विवादित बयानों से सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं की जुबान पर नियंत्रण नहीं रहा और इससे राज्य की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।
thesootr links
विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | Faggan Singh Kulaste | MP News | Jitu Patwari
भाषण के दौरान सांसद की जुबान फिसली
सेना के सम्मान में बोले कुलस्ते, लेकिन फिसल गई जुबान
कांग्रेस का हमला: क्या BJP मध्यप्रदेश को बदनाम कर रही?
.@BJP4MP के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला से @BJP4India सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आतंकियों को "अपना" कह दिया! कुलस्ते ने कहा कि सेना ने पाकिस्तान के जो "हमारे" आतंकवादी हैं, उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया है!… pic.twitter.com/5nYbTjuMu2
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 16, 2025
कुलस्ते की सफाई: मंत्री का बयान नहीं देखा
यह भी पढ़ें...जगदीश देवड़ा पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर भी दे चुके ये बयान, अब सेना पर बोलकर फंसे
एमपी के बीजेपी नेता लगातार दे रहे विवादित बयान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | Faggan Singh Kulaste | MP News | Jitu Patwari
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari