BJP MP कार्यसमिति घोषित: 41 स्थाई और 106 प्रदेश सदस्य नियुक्त, एक मुस्लिम को भी जगह

Amresh Kushwaha | Jun 23, 2026, 14:34 IST
Share
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 23 जून 2026 को कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी है। इसमें 41 स्थाई आमंत्रित और 106 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त हुए हैं।

मध्यप्रदेश बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 23 जून 2026 को दो अलग-अलग आदेशों के जरिए नई कार्यसमिति की घोषणा की है। इसमें प्रदेश कार्यसमिति के 106 सदस्य और कार्यसमिति के 41 स्थाई आमंत्रित सदस्य नामित किए गए हैं।

41 स्थाई आमंत्रित सदस्य

स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची में पार्टी के कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। इस सूची में सत्यनारायण जटिया, सुमित्रा महाजन, विक्रम वर्मा, कृष्णमुरारी मोघे, कप्तान सिंह सोलंकी, माखन सिंह, सुरेश पचौरी, डॉ. सीताशरण शर्मा, गिरीश गौतम, गोपाल भार्गव, जयंत मलैया और अनुसुईया उइके जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा दीपक सक्सेना, कैलाश सोनी, विवेकनारायण शेजवलकर, रघुनंदन शर्मा, उमाशंकर गुप्ता, कुसुम मेहदेले, अजय विश्नोई, हिम्मत कोठारी, अनूप मिश्रा और गौरी शंकर बिसेन को भी जगह दी गई है। डॉ. गौरीशंकर शेजवार, ढाल सिंह बिसेन, कैलाश चावला, भागीरथ प्रसाद, डॉ. जितेंद्र जामदार, बाबू सिंह रघुवंशी, वेदप्रकाश शर्मा, तपन भौमिक, माया सिंह भी इस सूची में हैं।

सबसे चर्चित नाम इस सूची में यशोधरा राजे सिंधिया का है। वे पूर्व मंत्री और ग्वालियर राजघराने से जुड़ी महत्वपूर्ण नेता हैं। नानाभाऊ माहोड़, सुधा जैन, कृष्णकांता तोमर, अलका जैन, जगदीश अग्रवाल, बिसाहूलाल सिंह, नागेंद्र सिंह (नागौद), मधु वर्मा और ज्ञान सिंह भी इस सूची में हैं।

106 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

प्रदेश कार्यसमिति की सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम से शुरुआत होती है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, डीडी उइके, सावित्री ठाकुर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह और विष्णु दत्त शर्मा जैसे केंद्रीय और प्रदेश स्तर के कई बड़े नेता शामिल हैं।

फग्गन सिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य, अरविंद भदौरिया, सम्पतियां उइके, कुंवर विजय शाह, इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट और एदल सिंह कंषाना भी सूची में हैं। निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन्य कुमार काश्यप, भूपेंद्र सिंह, कृष्णा गौर, संध्या राय, गणेश सिंह, हिमाद्री सिंह, कविता पाटीदार, सुमित्रा वाल्मीकी, माया नारोलिया, बुजेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर खटीक, कमल पटेल, गजेंद्र पटेल, रामेश्वर शर्मा, गिराज डण्डौतिया और ओपीएस (O.P.S.) भदौरिया को भी शामिल किया गया है।

बाकी सदस्यों के नाम आप निचे दी गई सूची में देख सकते हैं...

4ea2b106-cfa
4ea2b106-cfa


00fcd1ad-713
00fcd1ad-713


ये खबरें भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट से 48 लाख परिवारों को मिला बड़ा तोहफा, मुफ्त होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री

मोहन कैबिनेट से किसानों को मिली राहत भरी सौगात, 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी

मोहन कैबिनेट ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, SC छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपए, FTRI को मंजूरी

MP News. मोहन कैबिनेट बैठक: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, किसानों और जल अभियान पर फोकस

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश बीजेपी
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा