कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन पर बीजेपी की लगी आपत्ति खारिज, फार्म हुआ मंजूर, डमी प्रत्याशी मोती सिंह का फार्म निरस्त

Pratibha ranaa | Apr 26, 2024, 13:45 IST
Share
fv
fv

बीजेपी की ओर से आपत्ति लगी थी अक्षय कांति बम ने अपने ऊपर दर्ज 307 (हत्या के प्रयास) मामले को शपथपत्र में नहीं दिखाया है और झूठी जानकारी दी है। उन्होंने केस को लेकर तथ्य छिपाए हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ( Akshay Kanti Bam ) को नामांकन फार्म की स्क्रूटनी में राहत मिल गई। उनके फार्म को लेकर बीजेपी की ओर से आपत्ति लगाई गई थी। लेकिन जिला रिटर्निंग अधिकारी और आब्जर्वर ने सभी पक्षों को सुनने के आपत्ति को खारिज कर बम के फार्म को मंजूर कर लिया।

ये खबर भी पढ़िए...Thesootr Expose : हजारों सागौन के जंगल से भरी अरबों की वनभूमि डकारना चाहता है कटनी का खनन कारोबारी आनंद गोयनका

यह लगाई गई थी आपत्ति

बीजेपी की ओर से आपत्ति लगी थी बम ने अपने ऊपर दर्ज 307 (हत्या के प्रयास) मामले को शपथपत्र में नहीं दिखाया है और झूठी जानकारी दी है। उन्होंने केस को लेकर तथ्य छिपाए हैं। इस पर बम की ओर से अधिवक्ता रविंद्र कुमार पाठक ने पक्ष रखते हुए कहा कि तथ्यों का मामला है और इसे स्क्रूटनी के क्रम में डिसाइड नहीं किया जा सकता है, अभी मात्र पृथमदृष्टया इसे पाया है, अभी ऊपर की कोर्ट में जाएगा और वहां चार्ज फ्रेम होगा और 307 लगेगी, अभी प्रत्याशी पर यह आरोप फ्रेम नहीं है। पाठक के साथ अपूर्वा शुक्ला और विनोद दिवेदी भी थे। सभी पक्षों को सुनने के बाद जिला रिटर्निंग अधिकारी आशीष सिंह ने आपत्ति को खारिज कर बम का फार्म स्वीकार कर लिया।

ये खबर भी पढ़िए...निगम का बिल घोटाला : ड्रेनेज नहीं जनकार्य, उद्यान, यातायात विभाग में भी हुआ घोटाला, इन फर्जी कंपनियों की 55 फाइलें

मोती सिंह का फार्म खारिज

उधर कांग्रेस द्वारा आशंकाओं के चलते डमी प्रत्याशी के तौर पर मोती सिंह से भी फार्म भरवाया गया था। चूंकि बम के पास कांग्रेस की ओर से अधिकृत फार्म ए व बी थे, जो मोती सिंह के फार्म के साथ नहीं थे, इसके चलते सिंह का फार्म रिजेक्ट कर दिया गया।

Tags:
  • अक्षय कांति बम
  • Akshay Kanti Bam
  • शंकर लालावनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा