मार्च महीने का ड्यूटी रोस्टर जारी, बीजेपी ऑफिस में 17 दिन समस्याएं सुनेंगे मंत्री, जानें कब-कब रहेगा अवकाश

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंत्रियों का मार्च महीने नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है। इस महीने 17 दिन मंत्री बीजेपी ऑफिस में जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। वहीं खेल मंत्री विश्वास सारंग समेत कई मंत्रियों की ड्यूटी नहीं लगी है।

author-image
Aman Vaishnav
New Update
bjp office ministers duty roster march hemant khandelwal

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हर दिन एक मंत्री को मध्यप्रदेश बीजेपी कार्यालय में बैठने की शुरुआत की है। 
ये व्यवस्था कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए है।

मंत्री सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों के दौरान यह व्यवस्था लागू नहीं होगी।

मार्च महीने का ड्यूटी रोस्टर जारी

इस व्यवस्था के तहत मार्च महीने में मंत्रियों का ड्यूटी रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। 2 मार्च को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा दोपहर एक से तीन बजे तक प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बैठेंगे। यहां वे आम जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

17 दिन लगी मंत्रियों की ड्यूटी

मार्च महीने में बीजेपी कार्यालय में कुल 17 दिन के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि इस महीने पांच मंत्री ऐसे हैं जिनकी एक भी दिन ड्यूटी नहीं है।

इन मंत्रियों में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता और खेल मंत्री विश्वास सारंग शामिल हैं। साथ ही पशुपालन मंत्री लखन पटेल, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी शामिल हैं। ये सभी इस महीने बीजेपी ऑफिस में नहीं बैठेंगे।

छुट्टी के कारण नहीं लगी ड्यूटी

1 मार्च: रविवार

3 से 5 मार्च तक होली की छुट्टी

7 मार्च: शनिवार

8 मार्च: रविवार

14 मार्च: शनिवार

15 मार्च: रविवार

19 मार्च: गुड़ी पड़वा

21 मार्च: शनिवार

22 मार्च: रविवार

27 मार्च: शुक्रवार (राम नवमी)

28 मार्च: शनिवार

29 मार्च: रविवार

इन मंत्रियों की लगी ड्यूटी

तारीख / दिनमंत्री एवं विभागप्रदेश पदाधिकारीपद
2 मार्च (सोमवार)

जगदीश देवड़ा (वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी)


गौतम टेटवाल (कौशल विकास एवं रोजगार)

लोकेन्द्र पाराशरप्रदेश मंत्री
6 मार्च (शुक्रवार)

कुंवर विजय शाह (जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, गैस त्रासदी)


नरेन्द्र शिवाजी पटेल (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा)

राजो मालवीयप्रदेश मंत्री
9 मार्च (सोमवार)

राजेन्द्र शुक्ल (डिप्टी सीएम - लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा)


नारायण सिंह पंवार (मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग)

मनीषा सिंह (विधायक)प्रदेश उपाध्यक्ष
10 मार्च (मंगलवार)

प्रहलाद पटेल (पंचायत एवं श्रम मंत्री)


राधा सिंह (पंचायत राज्यमंत्री)

नंदिता पाठकप्रदेश उपाध्यक्ष
11 मार्च (बुधवार)

उदय प्रताप सिंह (परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री)


दिलीप जायसवाल (कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री)

अर्चना सिंहप्रदेश मंत्री
12 मार्च (गुरुवार)करण सिंह वर्मा (राजस्व मंत्री)संगीता सोनीप्रदेश मंत्री
13 मार्च (शुक्रवार)संपतिया उईके (पीएचई मंत्री)जयदीप पटेलप्रदेश मंत्री
16 मार्च (सोमवार)तुलसी सिलावट (जल संसाधन मंत्री)प्रभुलाल जाटवप्रदेश उपाध्यक्ष
17 मार्च (मंगलवार)एदल सिंह कंसाना (कृषि मंत्री)क्षितिज भट्‌टप्रदेश मंत्री
18 मार्च (बुधवार)निर्मला भूरिया (महिला एवं बाल विकास मंत्री)राजेन्द्र सिंहप्रदेश मंत्री
20 मार्च (शुक्रवार)नारायण सिंह कुशवाह (सामाजिक न्याय मंत्री)डॉ प्रभुराम चौधरीप्रदेश उपाध्यक्ष
23 मार्च (सोमवार)नागर सिंह चौहान (अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री)नंदिता पाठकप्रदेश उपाध्यक्ष
24 मार्च (मंगलवार)प्रद्युम्न सिंह तोमर (ऊर्जा मंत्री)लोकेन्द्र पाराशरप्रदेश मंत्री
25 मार्च (बुधवार)राकेश शुक्ला (नवकरणीय ऊर्जा मंत्री)बबीता परमारप्रदेश मंत्री
26 मार्च (गुरुवार)चेतन्य काश्यप (एमएसएमई मंत्री)राजो मालवीयप्रदेश मंत्री
30 मार्च (सोमवार)कृष्णा गौर (पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री)अर्चना सिंहप्रदेश मंत्री
31 मार्च (मंगलवार)धर्मेन्द्र सिंह लोधी (पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री)राजेन्द्र सिंहप्रदेश मंत्री

ये खबरें भी पढ़िए...

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विभाग की ट्रांसफर लिस्ट में गड़बड़ी, एक पोस्ट पर 2-2 अफसर

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश

एमपी न्यूज: सीनियर IAS अफसरों की ड्यूटी हेल्पलाइन पर, आम जनता की समस्याओं का करेंगे समाधान

मूसा गैंग के डर से लापता विधायक प्रदीप पटेल बीजेपी से नाराज, खंडेलवाल बोले- चिंता करना पार्टी की जिम्मेदारी

एमपी न्यूज पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह मध्यप्रदेश बीजेपी कार्यालय मंत्री विश्वास सारंग डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
Advertisment