निर्मला सप्रे को बताया भाजपा विधायक, फिर पूछा- मैं सही कह रहा हूं न?
CHAKRESH | Nov 10, 2024, 14:00 IST
बीना विधायक निर्मला सप्रे
भाजपा नगर और ग्रामीण मंडल संगठन पर्व की कार्यशाला में पूर्व विधायक महेश राय और विधायक निर्मला सप्रे के बीच उस समय असहज स्थिति बन गई, जब महेश राय ने उनसे एक सवाल पूछ लिया। ऐसे में विधायक ने चुप रहना ही…
बीना विधायक निर्मला सप्रे की स्थिति इन दिनों विकट है। वे न तो खुलकर जय कांग्रेस बोल पा रही हैं और न ही हर- हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगा पा रही हैं। विधानसभा में कांग्रेस की MLA हैं और मैदान में BJP के साथ नजर आती हैं। BJP की बैठकों में शामिल होती हैं, मगर केसरिया पट्टा नहीं पहनतीं। उनके असमंजस की स्थिति एक बार फिर सामने आ गई, जब पार्टी की बैठक में उनकी ही विधानसभा के पूर्व विधायक महेश राय ने अजब अंदाज में एक सवाल पूछ लिया। अब लोग कयास लगा रहे हैं कि यह सम्मान में किया गया संबोधन था या फिर कटाक्ष…
भाजपा (BJP) के नगर और ग्रामीण मंडल के संगठन पर्व ( Sangathan Parv ) की कार्यशाला में हाल ही में एक नया मोड़ देखने को मिला, जब पूर्व विधायक महेश राय ने सार्वजनिक तौर पर विधायक निर्मला सप्रे ( Nirmala Sapre ) से सवाल पूछ लिया। राय ने अपने संबोधन की शुरुआत में निर्मला सप्रे को भाजपा विधायक (BJP MLA) कहा और फिर उनसे पूछा, “मैं सही कह रहा हूं न?” इस पर सप्रे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, क्योंकि वे अभी तक कांग्रेस ( Congress ) से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। हालांकि, वे लगातार भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाई दे रही हैं।
निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता पर उमंग सिंघार बोले-हाईकोर्ट जाएंगे
इस कार्यशाला में मनमुटाव की स्थिति तब और गहराई जब सदस्यता प्रभारी (Membership Incharge) रतन सिंह ने समय पर कार्यक्रम शुरू करने की बात कही। लेकिन, नगर मंडल अध्यक्ष (City Mandal President) शुभम तिवारी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सह प्रभारी (Co-Incharge) डॉ. विनोद पंथी (Dr. Vinod Panthi) के आने पर ही बैठक शुरू की जाएगी। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और अंततः मंडल अध्यक्ष तिवारी ने पीछे जाकर बैठना उचित समझा।
बैठक के दौरान जनपद उपाध्यक्ष (Janpad Vice President) अमर प्रताप सिंह ने खाद (Fertilizer) की उपलब्धता को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले किसानों (Farmers) को खाद मिले, तभी समितियों का गठन होगा, क्योंकि खाद की कमी से किसान वर्ग में नाराजगी है।
बीजेपी की बैठक में बोलीं निर्मला सप्रे- मैंने नहीं ली भाजपा की सदस्यता
इस संगठन पर्व कार्यशाला में, मुख्य वक्ता जिले की सह प्रभारी डॉ. पंथी ने कहा कि यह पर्व पूरे प्रदेश में एक साथ मनाया जाएगा। आने वाले दिनों में शक्ति केंद्र (Shakti Kendra) और बूथ स्तर (Booth Level) पर बैठकें होंगी, जिनमें बूथ समितियों (Booth Committees) का गठन होगा। जिला उपाध्यक्ष चैनसिंह ठाकुर (Chain singh Thakur) ने कहा कि इस पर्व के अंतर्गत कार्यकर्ताओं (Workers) को बूथ स्तर तक दायित्व सौंपे जाएंगे। संगठन के यह कार्यकर्ता बूथ समितियों का गठन करेंगे, जो पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
राय बोले- मैं सही कह रहा हूं न?
निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता पर उमंग सिंघार बोले-हाईकोर्ट जाएंगे
कार्यशाला में ही हो गई बहस
बैठक के दौरान जनपद उपाध्यक्ष (Janpad Vice President) अमर प्रताप सिंह ने खाद (Fertilizer) की उपलब्धता को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले किसानों (Farmers) को खाद मिले, तभी समितियों का गठन होगा, क्योंकि खाद की कमी से किसान वर्ग में नाराजगी है।
बीजेपी की बैठक में बोलीं निर्मला सप्रे- मैंने नहीं ली भाजपा की सदस्यता
बूथ समितियों का गठन
FAQ
- 1. भाजपा संगठन पर्व क्या है?
भाजपा संगठन पर्व एक विशेष कार्यक्रम है, जो पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठित करने और बूथ समितियों के गठन के लिए आयोजित किया जाता है। - 2. पूर्व विधायक महेश राय ने विधायक निर्मला सप्रे से क्या पूछा?
महेश राय ने विधायक निर्मला सप्रे को भाजपा विधायक कहकर पूछा कि वे सही कह रहे हैं या नहीं। इस पर सप्रे ने कोई जवाब नहीं दिया। - 3. बूथ समितियों का गठन क्यों किया जा रहा है?
बूथ समितियों का गठन भाजपा के जनाधार को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को निचले स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए किया जा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA