बीजेपी की बैठक में बोलीं निर्मला सप्रे- मैंने नहीं ली भाजपा की सदस्यता
Dolly patil | Oct 26, 2024, 14:28 IST
रेचल गुप्ता
बीजेपी संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंची बीना विधायक निर्मला सप्रे ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने हाल ही में कहा कि मैंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है।
बीजेपी संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंची बीना विधायक निर्मला सप्रे ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने हाल ही में कहा कि मैंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। न ही विधानसभा में किसी तरह का हलफनामा दिया है। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि मेरे हलफनामे की खबर गलत है। विधानसभा में जल्द पूरी स्थिति स्पष्ट करूंगी, मैं जनता की विधायक हूं और वे मेरे लिए प्रमुख हैं।
निर्मला सप्रे की सदस्यता पर रार, घर-ऑफिस पर झंडा लगाने निकले कांग्रेसी
किस पार्टी से हैं
बता दें कि बीजेपी में 10 नवंबर से संगठन के चुनाव शुरू होंगे। पहले बूथ अध्यक्ष फिर मंडल स्तर, जिला स्तर, प्रदेश स्तर संगठन चुनाव होंगे, जिसे लेकर आज कार्य योजना तय की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई दिग्गज इसमें शामिल हुए थे।
MLA निर्मला का कांग्रेस छोड़ने से इनकार, कहा- मैंने नहीं किया दलबदल
बताते चलें कि सीएम डॉ. मोहन यादव के साथनिर्मला सप्रेजनसभा में भी उपस्थित थीं। उन्होंने जल्द इस्तीफा देने और आधिकारिक रूप से भाजपा ज्वाइन करने का भी ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने विधायकी से इस्तीफा नहीं दिया था। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 5 जुलाई को दल बदल कानून के तहत निर्मला की सदस्यता निरस्त करने की मांग की थी।
माना जा रहा है कि चुनाव में पाला बदलने पर कांग्रेस ने निर्मला सप्रे के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दल बदल कानून के तहत सदस्यता बर्खास्त की कार्रवाई की मांग की थी। सदस्यता से बर्खास्त करने पर निर्णय विधानसभा अध्यक्ष को लेना है।
thesootr links
निर्मला सप्रे की सदस्यता पर रार, घर-ऑफिस पर झंडा लगाने निकले कांग्रेसी
किस पार्टी से हैं निर्मला सप्रे ?
आपको बता दें कि भाजपा ने संगठन की बैठक में सभी बड़े नेताओं को बुलाया गया था, जिसमें बीना विधायक निर्मला सप्रे भी शामिल हुई थी। इस बैठक से निर्मला सप्रे की तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सभी बीजेपी का गमछे पहने है, लेकिन सप्रे नहीं पहनी है। वह लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हुई थीं। लेकिन हाल ही में विधानसभा को उन्होंने हलफनामा दिया था कि कांग्रेस न छोड़कर उसी पार्टी से विधायक रहेंगी। ऐसे में अब इस बात पर राजनीति होनी तय मानी जा रही है कि आखिर निर्मला सप्रे किस पार्टी से हैं।
सीएम मोहन यादव भी हुए शामिल
MLA निर्मला का कांग्रेस छोड़ने से इनकार, कहा- मैंने नहीं किया दलबदल
सिंघार ने की थी निर्मला की सदस्यता निरस्त करने की मांग
कांग्रेस ने किए दरवाजे बंद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari