Lok sabha election 2024 : BJP के 40 स्टार प्रचारकों में उमा भारती का नाम गायब, कांग्रेस से आए पचौरी लिस्ट में

CHAKRESH | Updated:
Share
uma bhastr
uma bhastr

चुनाव 2024 : मध्य प्रदेश के लिए योगी आदित्यनाथ, भजनलाल शर्मा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। बीजेपी में शामिल हुए सुरेश पचौरी भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं, लेकिन एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती को जगह नहीं दी गई है।

Lok sabha election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश में बीजेपी के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिव प्रकाश, डॉ. मोहन यादव, वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 40 नेताओं का नाम शामिल है। दिलचस्प ये है कि इन 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम उमा भारती का नाम ही नहीं है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को 16वें नंबर पर जगह दी गई है।

कांग्रेस से आए पचौरी भी स्टार प्रचारक


मध्य प्रदेश के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सुरेश पचौरी भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं, लेकिन एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती को जगह नहीं दी गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश के भी कई नेता को इस सूची में जगह मिली है।

सूची में कौन- कौन देखिए


एमपी के सीएम मोहन यादव, एमपी बीजेपी प्रदेश वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र पटेल का नाम शामिल है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते, हितानंद, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, जयभान सिंह पवैया, राकेश सिंह, लाल सिंह आर्य, नारायण कुशवाह, तुलसी सिलावट, निर्मला भूरिया, एदल सिंह कंसाना, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, कविता पाटीदार, गौरीशंकर बिसेन और हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सुरेश पचौरी की भी जगह दी गई है।

bjp star pracharak
bjp star pracharak


उमा भारती के लिए क्या संकेत


बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की राजनीति में ओबीसी का बड़ा चेहरा होने के बावजूद उमा भारती का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में ना होना कई राजनीतिक दिग्गजों को खटक रहा है। हालांकि विधानसभा 2023 के चुनाव से ही उमा भारती को लेकर भाजपा नेतृत्व ज्यादा रुचि नहीं दिख रहा है। कभी शराब दुकानों को बंद करने तो कभी गंगा सफाई के काम में जुड़ने की बात कहकर उमा भारती जब तक मीडिया में चर्चा में बनी रही हैं, लेकिन उनका कोई बड़ा राजनीतिक असर दिखाई नहीं दिया।अब बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी उनका नाम गायब कर संभवत पार्टी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब पार्टी को उमाजी कि शायद उतनी जरूरत नहीं है। हालांकि स्पष्ट तौर पर किसी भी पदाधिकारी ने उमा भारती को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

नाराज उमा पार्टी भी बन चुकी


बीजेपी में अपनी उपेक्षा से नाराज उमा भारती विद्रोह करके अपनी भारतीय जन शक्ति पार्टी भी बना चुकी हैं, लेकिन उन्हें कोई विशेष सफलता नहीं मिली थी। खुद उमा भारती और उनके समर्थक एक-एक करके अंततः बीजेपी में वापस आए और अपना राजनीतिक वजूद अब भी तलाश रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े- राहुल के बयान पर पीएम हमलावर

यह खबर भी पढ़ें- यह क्या लिख दिया मोदी जी ने

Tags:
  • उमा भारती
  • मध्य प्रदेश में बीजेपी के स्टार प्रचारक
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब

By Mukesh Sharma

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें