25 को कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल आएंगे मोदी, शिवराज बोले चुनाव में महिलाओं को मिलेंगे पर्याप्त टिकट

Chakresh | Sept 23, 2023, 24:00 IST
Share
25 को कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल आएंगे मोदी, शिवराज बोले चुनाव में महिलाओं को मिलेंगे पर्याप्त टिकट
25 को कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल आएंगे मोदी, शिवराज बोले चुनाव में महिलाओं को मिलेंगे पर्याप्त टिकट

भाजपा के प्रेरणा पुरुष दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। BJP के अनुसार अब तक के सबसे बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे।

BHOPAL. भाजपा के प्रेरणा पुरुष दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। BJP के अनुसार अब तक के सबसे बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। इसके लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान वीडी शर्मा ने बताया कि मप्र में BJP सरकार की जन आशीर्वाद यात्राओं को जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। विकास और गरीब कल्याण पर केंद्रित इन यात्राओं की सफलता की कहानियां भी शानदार रही हैं।

10,880 किमी में हुईं 5 जन आशीर्वाद यात्राएं

वीडी शर्मा ने बताया कि 5 यात्राएं 10 हजार 880 किमी की यात्रा करके पूरी हुई हैं। इस दौरान पार्टी ने एक करोड़ से ज्यादा लोगों से संपर्क बनाया। 65, 523 बूथों तक कार्यकर्ता पहुंचे हैं। साथ ही 750 रथसभाएं और 250 बड़ी सभाएं आयोजित की गईं।

चुनाव में महिलाओं को पर्याप्ट टिकट मिलेंगे

चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 25 सितंबर को होने वाले महाकुंभ में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। वहीं एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण दूसरी योजनाओं का पैसा रुकने की बात अफवाह है। सरकार सभी योजनाओं के लिए बजट दे रही है। चुनाव में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर सीएम ने कहा कि पार्टी हमेशा ही महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करती है। इस बार भी हम ऐसा ही करेंगे।

हमें आशीर्वाद और कांग्रेस को मिल रहा आक्रोश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं तो हमें आशीर्वाद मिल रहा है और कांग्रेस जवाब में आक्रोश यात्रा निकाल रही है तो उसको आक्रोश मिल रहा है। यात्रा में लाठी,डंडे चल रहे हैं यहां तक कि बंदूकें भी निकलने लगी हैं। सीएम ने कहा कि कमलनाथ जी समझ गए कि आक्रोश किसके खिलाफ है, इसलिए उन्होंने पोस्टर से दिग्विजय सिंह की तस्वीर ही निकाल दी। कमलनाथ जी आक्रोश यात्रा से ही गायब हैं। मुझे आश्चर्य होता है कि जिनका नेता पहियों वाले सूटकेस को सिर पर लेकर चलता हो, उस पार्टी का क्या भविष्य होगा। मिस्टर बंटाधार खुद कहते हैं कि मैं जाऊंगा तो वोट नहीं मिलेंगे। कमलनाथ जी, जब सनातन धर्म का अपमान होता है तो आप मौनी बाबा बन जाते हैं और जब वोट चाहिए होते हैं तो आप ढोंगी बाबा बन जाते हैं। सनातन धर्म का अपमान आपके गठबंधन के साथी कर रहे हैं और आप चुप हैं। जनता का आक्रोश आपके खिलाफ होगा और आप और आपकी पार्टी कहीं की नहीं रहेगी।

मोदी दिलाएंगे विजय संकल्प

25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ कर रही है। इस बार अब तक की सबसे ज्यादा संख्या में भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। बीजेपी दावा करती है कि इस दिन दस लाख कार्यकर्ता भोपाल आएंगे और विजय संकल्प लेकर जाएंगे। भीड़ जुटाने के लिए सभी मंत्री, विधायक और जिला अध्यक्षों को टारगेट दे दिया गया है। नेता अपने-अपने क्षेत्र से भीड़ लाएंगे और उनके खाने-पीने का इंतजाम करेंगे और उन्हें सकुशल वापस ले जाना भी सुनिश्चित करेंगे। पार्टी को लगता है कि इस कार्यक्रम के बाद पूरे प्रदेश में माहौल बदल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा।

जल्द आएगी दूसरी सूची

चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की सूची चुनाव के इतने पहले जारी कर नया काम किया है। दूसरी सूची भी जल्द जारी होगी। इस सूची के संबंध में लगातार चर्चाएं चल रही हैं। जन आशीर्वाद यात्रा में नेताओं के व्यस्त होने के कारण ये सूची नहीं आ पाई। वहीं पहली सूची में दावेदारों की नारजगी पर तोमर ने कहा कि बीजेपी बड़ा राजनीतिक दल है और इसमें भी मनुष्य काम करते हैं। राजी-नाराजी चलती रहती है, जल्द ही हमारे सारे नाराज लोग मान जाएंगे।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • BJP worker Mahakumbh Bhopal
  • बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ भोपाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा