बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा और उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर दो करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप
Pratibha ranaa | May 28, 2024, 11:17 IST
बीजेपी
पैसों के लेनदेन के लिए सौ रुपए के स्टाम्प पर एग्रीमेंट हुआ था। एक करोड़ रुपए का एक और 25-25 लाख के चार यानी कुल पांच एग्रीमेंट हुए। बदले में चेक कपिल गोयल ने जयेश को दिए।
संजय गुप्ता@ INDORE.
बीजेपी के युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा ( BJP Yuva Morcha President Saugata Mishra ) और उपाध्यक्ष कपिल गोयल ( Vice President Kapil Goyal ) विवादों में फंस गए हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई है और दो करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस लेनदेन की बात भी और कहीं नहीं पार्टी दफ्तर पर ही हुई।
फरियादी व्यापारी बीजेपीसे जुड़ा है, इसका जिक्र भी उसने शिकायत में किया है। शिकायत की कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत पार्टी के बड़े नेताओं और पुलिस कमिश्नर को भेजी है।
इंदौर के व्यापारी जयेश लक्ष्मीनारायण व्यास निवासी नारायण बाग ( Narayan Bagh ) हैं। उनका आरोप है कि सौगात मिश्रा और कपिल गोयल ने प्रॉपर्टी और व्यावसायिक जरूरतों के चलते 2 करोड़ रुपए लिए थे। इसकी डेटलाइन 31 मार्च 2024 थी। अब दोनों मेरे रुपए नहीं लौटा रहे इसलिए शिकायत कर दी है। जयेश ने यहां तक कहा कि दोनों ही नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर ही बात की थी। कपिल गोयल ने सौगात मिश्रा के माध्यम से कहा था कि दो करोड़ की जरूरत है। प्रापर्टी लेना है और दूसरी जरूरत है। मैंने दो किश्त में दो करोड़ रुपए दिए थे। यह राशि 7 और 28 अगस्त 2023 में दिया गया, पूरी लिखापढ़ी हुई। बदले में कपिल ने 25-25 लाख रुपए के अलग-अलग चेक दिए। रुपया लौटाने की तारीख 31 मार्च 2024 तय हुई थी। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी रुपए नहीं लौटाए। कपिल गोयल ने मुझे जो चेक दिए थे, बाउंस हो गए हैं। अब दोनों ने मेरा फोन उठाना ही बंद कर दिया है।'
![in]()
पैसों के लेनदेन के लिए सौ रुपए के स्टाम्प पर एग्रीमेंट हुआ था। दोनों के बीच एक करोड़ रुपए का एक और 25-25 लाख के चार यानी कुल पांच एग्रीमेंट हुए। बदले में चेक कपिल गोयल ने जयेश को दिए। एग्रीमेंट पर हितेश चौहान और शुभम भट्ट ने गवाह के रूप में साइन किए थे।
व्यापारी का कागज दिखाते हुए यह दावा किया है कि 'मैंने जब बार-बार पैसा लौटाने का दबाव बनाया तो उन्होंने मुझे कहा कि हमारा पीएनबी फायनेंस लिमिटेड से एक लोन सेंक्शन हो गया है। इसका एक लेटर भी सौगात मिश्रा ने मेरे मोबाइल पर वाट्सअप पर भेजा था। इस लोन सेंक्शन लैटर पर कपिल और दीपाली गोयल का नाम लिखा था। मुझे इस लेटर पर शक हुआ तो बैंक से जानकारी निकाली। वहां बैंक अफसरों ने कहा कि ये लोन सेंक्शन का लेटर फर्जी है। ये लोन अकाउंट कपिल गोयल के नहीं, किसी और के नाम से स्वीकृत हुआ है। यही नहीं, जो चेक दिए थे, वो भी बाउंस होते गए, इसके कारण शिकायत कर दी गई है।'
![a]()
मिश्रा का कहना है कि मेरा इस लेन-देन से कोई वास्ता नहीं है और कपिल और व्यापारी के बीच की बात है। वहीं गोयल का कहना है कि ब्याज के हिसाब का मामला है, कोई धोखाधडी नहीं की है, बात चल रही है और कुछ ही दिन में मामला सुलझ जाएगा।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

पीएम, सीएम को भी भेजी गई शिकायत
फरियादी व्यापारी बीजेपीसे जुड़ा है, इसका जिक्र भी उसने शिकायत में किया है। शिकायत की कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत पार्टी के बड़े नेताओं और पुलिस कमिश्नर को भेजी है।
यह है मामला
इंदौर के व्यापारी जयेश लक्ष्मीनारायण व्यास निवासी नारायण बाग ( Narayan Bagh ) हैं। उनका आरोप है कि सौगात मिश्रा और कपिल गोयल ने प्रॉपर्टी और व्यावसायिक जरूरतों के चलते 2 करोड़ रुपए लिए थे। इसकी डेटलाइन 31 मार्च 2024 थी। अब दोनों मेरे रुपए नहीं लौटा रहे इसलिए शिकायत कर दी है। जयेश ने यहां तक कहा कि दोनों ही नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर ही बात की थी। कपिल गोयल ने सौगात मिश्रा के माध्यम से कहा था कि दो करोड़ की जरूरत है। प्रापर्टी लेना है और दूसरी जरूरत है। मैंने दो किश्त में दो करोड़ रुपए दिए थे। यह राशि 7 और 28 अगस्त 2023 में दिया गया, पूरी लिखापढ़ी हुई। बदले में कपिल ने 25-25 लाख रुपए के अलग-अलग चेक दिए। रुपया लौटाने की तारीख 31 मार्च 2024 तय हुई थी। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी रुपए नहीं लौटाए। कपिल गोयल ने मुझे जो चेक दिए थे, बाउंस हो गए हैं। अब दोनों ने मेरा फोन उठाना ही बंद कर दिया है।'
in
सौ रुपए के स्टाम्प पर हुआ हिसाब
पैसों के लेनदेन के लिए सौ रुपए के स्टाम्प पर एग्रीमेंट हुआ था। दोनों के बीच एक करोड़ रुपए का एक और 25-25 लाख के चार यानी कुल पांच एग्रीमेंट हुए। बदले में चेक कपिल गोयल ने जयेश को दिए। एग्रीमेंट पर हितेश चौहान और शुभम भट्ट ने गवाह के रूप में साइन किए थे।
लोन सेंक्शन का फर्जी लेटर दिया
व्यापारी का कागज दिखाते हुए यह दावा किया है कि 'मैंने जब बार-बार पैसा लौटाने का दबाव बनाया तो उन्होंने मुझे कहा कि हमारा पीएनबी फायनेंस लिमिटेड से एक लोन सेंक्शन हो गया है। इसका एक लेटर भी सौगात मिश्रा ने मेरे मोबाइल पर वाट्सअप पर भेजा था। इस लोन सेंक्शन लैटर पर कपिल और दीपाली गोयल का नाम लिखा था। मुझे इस लेटर पर शक हुआ तो बैंक से जानकारी निकाली। वहां बैंक अफसरों ने कहा कि ये लोन सेंक्शन का लेटर फर्जी है। ये लोन अकाउंट कपिल गोयल के नहीं, किसी और के नाम से स्वीकृत हुआ है। यही नहीं, जो चेक दिए थे, वो भी बाउंस होते गए, इसके कारण शिकायत कर दी गई है।'
a
क्या बोल रहे दोनों पदाधिकारी
मिश्रा का कहना है कि मेरा इस लेन-देन से कोई वास्ता नहीं है और कपिल और व्यापारी के बीच की बात है। वहीं गोयल का कहना है कि ब्याज के हिसाब का मामला है, कोई धोखाधडी नहीं की है, बात चल रही है और कुछ ही दिन में मामला सुलझ जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj