एक दो दिन में आ सकती हैं बीजेपी-कांग्रेस की लिस्ट, 17 को बीजेपी की तो 18 को कांग्रेस की सीईसी की बैठकें

Chandresh Sharma | Oct 16, 2023, 24:00 IST
Share
एक दो दिन में आ सकती हैं बीजेपी-कांग्रेस की लिस्ट, 17 को बीजेपी की तो 18 को कांग्रेस की सीईसी की बैठकें
एक दो दिन में आ सकती हैं बीजेपी-कांग्रेस की लिस्ट, 17 को बीजेपी की तो 18 को कांग्रेस की सीईसी की बैठकें

MP में अब उम्मीदवारों के ऐलान में देरी की कोई वजह बची नहीं है, जहां बहुत ही ज्यादा असमंजस की स्थिति है केवल उन्हीं सीटों को छोड़कर बाकी बची हुई सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान जल्द हो सकता है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में अब उम्मीदवारों के ऐलान में देरी की कोई वजह बची नहीं है, माना जा रहा है कि जहां बहुत ही ज्यादा असमंजस की स्थिति है केवल उन्हीं उंगलियों पर गिनी जा सकने वाली सीटों को छोड़कर बाकी बची हुई सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान जल्द हो सकता है। बची हुई सीटों पर फैसला लेने बीजेपी जहां 17 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फैसला ले लेगी वहीं कांग्रेस की सीईसी की बैठक 18 अक्टूबर को होना है। कयास लग रहे हैं कि बैठक के तुरंत बाद सूचियां भी पटकी जा सकती हैं।

मंत्रियों और सिटिंग एमएलए का कट सकता है नाम

बीजेपी की बात की जाए तो उसकी पांचवी लिस्ट से कई मंत्रियों के नाम नदारद रहने का संभावना जताई जा रही है। वहीं मौजूदा विधायकों को भी सर्वे और रिपोर्ट के आधार पर विश्राम दिए जाने की संभावना है। ऐसे चेहरे जो लगातार एक ही सीट पर कब्जा किए हुए हैं, वहां भी नए चेहरों को लाने का दांव खेला जा सकता है। कांग्रेस की बात की जाए तो पहली लिस्ट में पार्टी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को विश्राम दे चुकी है। माना जा रहा है कि अगली लिस्ट में बाकी के बचे करीब 20 विधायकों के भाग्य का फैसला भी ले लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर की देपालपुर और सांवेर सीट, जहां एक बार बीजेपी तो एक बार कांग्रेस के जीतने का रोचक रिकॉर्ड, अभी पटेल और सिलावट विधायक

कांग्रेस की पहली लिस्ट में कमलनाथ की चली

बता दें कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में घोषित प्रत्याशियों के नाम देखकर सीधा-सीधा संदेश यही मिला है कि टिकट वितरण में पीसीसी चीफ कमलनाथ की ही चली है। हालांकि घोषित नामों में ज्यादातर सिटिंग एमएलए ही हैं। अब देखना यह होगा कि अगली सूचि में कांग्रेस के अन्य दिग्गजों के समर्थकों को क्या हासिल होता है। कांग्रेस से ज्योतिरादित्य के अलगाव के बाद भी अभी सुरेश पचौरी, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव और दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं के समर्थक हैं। दिग्विजय सिंह गुट तो पूरी तरह से कमलनाथ का साथी रहा है। देखना यह होगा कि अन्य बड़े नेताओं को टिकट वितरण में संतुष्ट रखने में कांग्रेस कितनी कामयाब हो पाती है।

आराधना, अनुष्ठान और यज्ञों का हो रहा आयोजन

इधर जिन दावेदारों की टिकट अभी कन्फर्म नहीं हुई है और जिनकी उम्मीदवारी का ऐलान हो चुका है। सभी के सभी नवरात्र पर आदिशक्ति की उपासना में भी समय दे रहे हैं। आदिशक्ति के दुर्गासप्तशती पाठ और महायज्ञ का भी आयोजन कराया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के टिकट और विजय के अभीष्ट को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से जगतजननी को रिझाने में तत्पर हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • BJP-Congress list
  • CEC meetings soon
  • remaining seats will be decided
  • बीजेपी-कांग्रेस की लिस्ट
  • CEC की बैठकें जल्द
  • बची सीटों का होगा फैसला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं