MP का सट्टा किंग जाना चाहता था विदेश, पुलिस ने किया घर से 15 करोड़ कैश जब्त

Dolly patil | Jun 15, 2024, 12:11 IST
Share
rrrr4
rrrr4

उज्जैन पुलिस ने गुरुवार रात यानी 13 जून को बिल्डर पीयूष चोपड़ा के घर छापा मारा। यहां गेमिंग और आईपीएल सट्टे की सूचना मिली थी। यहां बांग्लादेश-नीदरलैंड के बीच चल रहे टी 20 मुकाबले पर ऑनलाइन सट्‌टा लगाया जा रहा था।

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय गेमिंग सट्टे में 15 करोड़ कैश जब्त किया गया है। ये देश की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक रेड मारने के लिए पुलिस ने दो दिन तक ड्रोन और सीसीटीवी की मदद से रेकी की थी।

इधर, मास्टरमाइंड पीयूष चोपड़ा के बारे में पता चला है कि वह जल्द ही यूरोप में बसना चाहता था। ब्रिटेन से उसने ऑनलाइन सट्‌टे की टेक्नीक सीखी। उज्जैन आकर बुकी का काम शुरू कर दिया।

क्या है मामला


उज्जैन पुलिस ने गुरुवार रात यानी 13 जून को कृष्णा पार्क और मुसद्दीपुरा में बिल्डर पीयूष चोपड़ा के घर छापा मारा। यहां गेमिंग और आईपीएल सट्टे की सूचना मिली थी। यहां बांग्लादेश-नीदरलैंड के बीच चल रहे टी 20 मुकाबले पर ऑनलाइन सट्‌टा लगाया जा रहा था। सटोरियों से 15 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।

इनमें 500-500 के नोटों की तीन हजार गडि्डयां मिलीं। इसी के साथ 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एमपी, राजस्थान और पंजाब के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा फरार हो गया है।

EPFO Claim : PF खाते से अब नहीं मिलेगा कोविड-19 एडवांस

कौन है पीयूष चोपड़ा


आरोपी पीयूष चोपड़ा नीमच का रहने वाला है। वो कई दिन पहले उज्जैन आकर रहने लगा था। यहां पर वो प्रॉपर्टी ब्रोकर बन गया।

इसके बाद उसको सफलता मिली, तो बिल्डर बन गया। ज्यादा पैसा कमाने की चाहत में क्रिकेट के सट्टे में हाथ आजमाया।

पहले खुद सट्टा लगाता था। सफलता मिली, तो खुद बुकी बन गया। इसके बाद उसने ब्रिटेन जाकर ऑनलाइन क्रिकेट समेत अन्य गेम में सट्टेबाजी की बारीकियां सीखीं।

उज्जैन लौटकर जूम वीडियो मीटिंग ऐप के जरिए simtodo.apk एप्लिकेशन और londonexch9.com वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्‌टेबाजी करने लगा।

यूरोप की नागरिकता लेना चाहता था मुख्य आरोपी


जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा परिवार के साथ यूरोप के लातविया की नागरिकता लेकर वहीं बसना चाहता था।

उसने जरूरी दस्तावेज बनाने का काम शुरू कर वीजा के लिए अप्लाई भी किया था। पुलिस की कार्रवाई नहीं होती, तो जल्द ही वो विदेश भागने की फिराक में था।

गूगल, ड्रोन से रखी गई नजर


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार्रवाई से पहले दो दिन तक रेकी की गई। गूगल, ड्रोन से नजर रखी गई। इसमें शहर भर में लगे स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी की मदद ली गई।

डेढ़ दिन तक दोनों घरों की रेकी की गई फिर दो टीम बनाकर गुरुवार रात 10 बजे रेड मारने का तय किया। इसके बाद दोनों घरों पर छापा मार दिया।

कार्रवाई करीब 14 घंटे तक चली। एसपी ने बताया कि अभी 9 आरोपियों को पकड़ा है, लेकिन जांच के दौरान आरोपी बढ़ सकते हैं।

8 घंटे तक गिना कैश


पुलिस ने पीयूष चोपड़ा के 19 ड्रीम्स कॉलोनी के घर और मिर्जा नईम बेग वाले घर पर गुरुवार रात 10 बजे दबिश दी। करीब 10:30 बजे दो अलग-अलग टीम दोनों घरों में पहुंची।

पुलिस जब मिर्जा नईम बेग मार्ग स्थित घर पहुंची, तो टीम को बैग में भरा कैश मिला गया। नोटों को गिनने के लिए पुलिस ने नोट गिनने की चार मशीनें मंगवाई। आठ घंटे तक लगातार कैश गिना गया।

लुकआउट नोटिस


जानकारी के मुताबिक आरोपी के विदेश भागने की आशंका पर पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।

9 लोगों को गिरफ्तार किया


रोहित पिता सुरजीत सिंह (26), रेलवे कॉलोनी नीमच एमपी। गौरव पिता सूरजमल जैन (26) कंचननगर नीमच। मयूर जैन पिता विजय जैन (30), बगाना नीमच। आकाश मसीही पिता अजय मसीही (26), मिशन अस्पताल के पास नीमच। हरीश पिता राजमल तेली (36), डाक बंगला रोड निम्बाहेड़ा राजस्थान। गुरप्रीत सिंह पिता सरदार गुरमिल सिंह (36), माता नगर लुधियाना पंजाब। जसप्रीत उर्फ रूबल पिता हरमंदर सिंह (30), 2730 अमरपुरा लुधियाना पंजाब। सतप्रीत सिंह पिता परमजीत सिंह (34), शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना पंजाब। चेतन नेगी पिता स्व. पूरनचंद नेगी (37), शराबानगर लुधियाना पंजाब।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil




Tags:
  • टी 20
  • ऑनलाइन सट्‌टेबाजी
  • बिल्डर पीयूष चोपड़ा
  • कौन है पीयूष चोपड़ा
  • आईपीएल सट्टे
  • गेमिंग सट्टे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा