भिंड में नदी में नाव पलटने के बाद बहे दोनों SDERF जवानों की मौत, NDRF ने खोजे शव, सीएम ने जताया दुख

Vikram Jain | Aug 22, 2024, 20:46 IST
Share
Both SDERF soldiers died
Both SDERF soldiers died

मध्‍य प्रदेश में भिंड जिले की कुंवारी नदी के तेज बहाव में बहे SDERF दोनों जवानों के शव मिल गए हैं। ग्रामीणों के रेस्क्यू के दौरान SDERF की टीम की नाव पलट गई थी। जिसके बाद दो जवान तेज बहाव में बह गए थे। जवानों के निधन पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के भिंड में कुंवारी नदी के तेज बहाव में नाव पलटने के बाद बहे एसडीईआरएफ के दोनों जवानों की मौत हो गई है। दोनों जवानों के शव खोज लिए गए हैं। जवान हरिदास चौहान का शव घटनास्थल से 10 किमी दूर कनावर के पास मिला। वहीं जवान प्रवीण कुशवाहा का शव कनावर से 3 किमी आगे से खोजा गया। हादसे के 23 घंटे बाद दोनों जवानों के शव मिले हैं।

जवानों की तलाश में जुटी थी NDRF की टीम

ग्वालियर से आई NDRF की टीम सुबह से ही दोनों जवानों की तलाश में लगी हुई थी। जवानों को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। 40 से ज्यादा जवान नदी के साथ दोनों किनारों से साथ ही कई कई किलोमीटर तक रस्सियों का जाल बनाकर तलाश में लगे हुए। शाम को दोनों जवानों के शव बरामद किए गए।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

SDERF के जवानों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक जताया है। सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर कहा कि परमपिता परमेश्वर दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

कुंवारी नदी में फंसा था ग्रामीण

बताया जा रहा है कि बुधवार को कचोंगरा गांव की कुंवारी नदी उफान पर थी। नदी के बीच फंसी गाय को निकालने की कोशिश में विजय नाम का ग्रामीण फंस गया था। उसे बचाने के लिए भाई नदी में उतरा था लेकिन ग्रामीण की पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। इस दौरान भाई सुनील को नदी में फंसा देखकर कुछ लोग नदी में उतर गए वे भी पानी के तेज बहाव में फंस गए।

रेस्क्यू टीम की नाव पलटने के बाद बहे थे जवान

नदी के तेज बहाव में ग्रामीणों के फंसने की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम कचोंगरा गांव पहुंची थी, इसके बाद जवानों ने ग्रामीणों का रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला इस दौरान जवानों की नाव भंवर में फंसकर नदी में पलट गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी की मदद लेकर गोताखोर और एक जवान को बाहर निकाला, लेकिन जैकेट निकलने के कारण दो जवान नदी में बह गए थे। अब NDRF की टीम दिनभर की तलाशी के बाद दोनों जवानों के शव खोज लिए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • एसडीईआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन
  • SDERF Rescue Operation
  • नाव पलटने की घटना
  • Boat Capsize Incident
  • भिंड रेस्क्यू ऑपरेशन
  • Bhind Rescue Operation
  • Search for Missing Soldiers
  • कचोंगरा गांव नदी हादसा
  • रेस्क्यू टीम जवान लापता
  • Rescue Team Missing Soldiers
  • रेस्क्यू टीम जवानों के शव मिले
  • रेस्क्यू टीम जवानों की मौत
  • एसडीईआरएफ जवान मौत
  • Bodies rescue team soldiers found
  • Death of rescue team soldiers
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा