ब्राजील की रोजी को भिंड के पवन से हो गया LOVE, जानिए दिलचस्प स्टोरी
Sandeep Kumar | Oct 30, 2024, 17:07 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-30T165150.812
ब्राजील की रोजिनाइड सेक्वेरा करीब एक साल पहले भारत आई थीं। यात्रा करते-करते रोजी गुजरात पहुंच गई। और यहीं से पवन और रोजी की प्रेम कहानी शुरू हुई।
फिल्म 'प्रेम गीत' का यह गीत 'न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन' तो आपने जरुर सुना होगा। इस गाने को सच साबित करके दिखाया है ब्राजील की रोजीनाइड सिकेरा (रोजी ) और मध्य प्रदेश के भिंड में रहने वाले पवन गोयल ने।
दरअसल 30 साल के पवन को 51 साल की रोजी से प्यार हो गया है। रोजी पहले से शादीशुदा हैं, लेकिन उनका पति अब साथ नहीं रहता है। उनका एक 32 साल का बेटा भी है, यानी रोजी का प्रेमी पवन उनके बेटे से भी दो साल छोटा है। दोनों प्रेमियों को उम्मीद है कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।
साजिद ने अपनाया हिंदू धर्म, शेखर बनकर काजल से की शादी, जानें लव स्टोरी
ब्राजील की रहने वाली रोजीनाइड सिकेरा ( Rosinide Secera ) का भारत से पुराना रिश्ता है। वे यहां करीब एक साल पहले भारत घूमने आईं थी। इस दौरान गुजरात के कच्छ में रोजी की मुलाकात पवन से हुई थी। पवन कच्छ में रहकर गार्ड की नौकरी करता है। पहली ही मुलाकात में दोनों की दोस्ती हो गई और वे सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जुड़ गए। इसके बाद रोजी अपने देश वापस चली गई। जिसका असर यह हुआ कि दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
विनेश फोगाट और सोमवीर राठी की अनकही लव स्टोरी, जानें धमकी से सगाई तक का सफर
कच्छ में मुलाकात के दौरान दोनों के सामने सबसे ज्यादा भाषा की दिक्कत आई। गार्ड की नौकरी करने वाले पवन को हिंदी भाषा आती थी और रोजी को पुर्तगाली भाषा जानती थी। ऐसे में इनके लिए सबसे बड़ा मददगार साबित हुआ गूगल ट्रांसलेटर, जिसकी मदद से दोनों बात करने लगे। अब पवन और रोजी एक दूसरे की थोड़ी-थोड़ी भाषा समझने लगे हैं। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि उन्हें लगा कि वे अब एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
प्यार कभी खत्म नहीं होता... हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा का इमोशनल नोट
पवन से शादी करने के लिए बीते आठ अक्तूबर को रोजी ब्राजील से भारत आ गईं। रोजी फिलहाल पवन और उसके परिवार के साथ भिंड में रहती हैं। पवन और रोजी अलग-अलग देश से हैं। ऐसे में इस विशेष शादी की मंजूरी लेने के लिए उन्हेंने भिंड अपर कलेक्टर न्यायालय में आवेदन किया है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इधर अपर कलेक्टर एलके पांडे ( Additional Collector LK Pandey ) के अनुसार शादी के लिए दिए गए आवेदन का परीक्षण किया जा रहा है। इसके बारे में ब्राजील और भारतीय दूतावास ( Brazilian Indian Embassy ) को भी जानकारी दी जाएगी। सब कुछ सही पाए जाने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
दरअसल 30 साल के पवन को 51 साल की रोजी से प्यार हो गया है। रोजी पहले से शादीशुदा हैं, लेकिन उनका पति अब साथ नहीं रहता है। उनका एक 32 साल का बेटा भी है, यानी रोजी का प्रेमी पवन उनके बेटे से भी दो साल छोटा है। दोनों प्रेमियों को उम्मीद है कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।
साजिद ने अपनाया हिंदू धर्म, शेखर बनकर काजल से की शादी, जानें लव स्टोरी
यहां पर हुई थी दोनों की मुलाकात
विनेश फोगाट और सोमवीर राठी की अनकही लव स्टोरी, जानें धमकी से सगाई तक का सफर
दोनों ने किया शादी करने का फैसला
प्यार कभी खत्म नहीं होता... हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा का इमोशनल नोट
शादी के लिए अपर कलेक्टर को आवेदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari