इंदौर के पॉश एरिया विजयनगर स्कीम 54 में दिनदहाड़े बैंक में लूट, नकाबपोश ने गोली चलाई और 7 लाख रुपए ले उड़ा
Sanjay Gupta | Jul 16, 2024, 19:21 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-16T200850.910
स्कीम नंबर 54 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार शाम 4.40 बजे मुंह पर नकाब और रेनकोट पहन कर आए बदमाश ने अंदर घुसने के बाद गोली चला दी। इसके बाद कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से बैग में रुपए भरवाए और मौके से फरार हो गया।
इंदौर में पुलिस और कानून व्यवस्था की फिर पोल खुल गई। दिनदहाड़े पाश एरिया विजयनगर स्कीम 54 में पंजाब नेशनल बैंक में लूट हो गई। घटना शाम 4 बजकर 40 मिनट की है। बैंक में नकाबपोश घुसा, गोली चलाई, महिला कर्मचारी को डराया और 7 लाख रूपए लूट ले गया
![83587fde-ac9]()
इस मामले में एडिशनल सीपी अमित सिंह ने कहा कि यह घटना ऐसा लग रहा है कि एक्स आर्मी मैन द्वारा की गई है। क्योंकि उसने अंदर घुकर हवाई फायर कर लोगें को आतंकित किया और उसने गोली का खाली खोखा भी उठाया था जो सामान्य तौर पर एक्स आर्मी मैन की आदत होती है। वहीं लग रहा है कि इसमें एक-दो लोग उसे बाहर से सपोर्ट कर रहे थे जो संदिग्ध लग रहे हैं, उन्हें चिन्हित किया गया है। डीसीपी जांच कर रहे हैं।
स्कीम नंबर 54 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार शाम 4.40 बजे मुंह पर नकाब और रेनकोट पहन कर आए बदमाश ने अंदर घुसने के बाद गोली चला दी। इसके बाद कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से बैग में रुपए भरवाए और मौके से फरार हो गया। बैग में करीब 7 लाख रुपए कैश होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जोन 2 के अफसर मौके पर हैं।
![40c1ffa0-d53]()
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक एक बदमाश हवा में फायर कर बैंक के कैश काउंटर से बैग में रुपए लेकर हुआ है। पुलिस अफसरों को फुटेज मिले है। फिलहाल पुलिस लुटेरे की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस लूट की राशि करीब 7 लाख के लगभग बताई जा रही है।
![888e2b5a-fc8]()
मौके पर पहुंचे एडिशनल सीपी अमित सिंह ने बताया कि बदमाश के पास 315 बोर की बंदूक थी। बदमाश बैंक के अंदर आया। सबसे पहले फायर कर दहशत फैलाई। फिर कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से बैग में रुपए भरवाए और फिर भाग गया। पुलिस को ऐसी शंका है कि उसके साथ और भी बदमाश साथ होंगे। उनके बारे में जानकारी निकाली जा रही है। मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची है।
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा यह बोले
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने कहा कि सिक्यूरीटी गार्ड जैसी हुलिया का व्यक्ति था। उसने अंदर आकर फायर किया और लोगों से डिमांड की जो कैश है दे दो। उसके बाद काले बैग में कैश लेकर गया। एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया ऐसा लग रहा है, एक ही व्यक्ति आया, एक ही गया है। उधर एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि राशि का हिसाब लगाने के बाद पता चला कि वह 6 लाख 64 हजार लेकर गया है।
![sanjay gupta]()
83587fde-ac9
एक्स आर्मी मैन ने की है लूट- एडिशनल सीपी
ऐसे हुई घटना
40c1ffa0-d53
पुलिस को मिले हैं सीसीटीवी फुटेज
888e2b5a-fc8
बदमाश के पास थी 312 बोर की बंदूक
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा यह बोले
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने कहा कि सिक्यूरीटी गार्ड जैसी हुलिया का व्यक्ति था। उसने अंदर आकर फायर किया और लोगों से डिमांड की जो कैश है दे दो। उसके बाद काले बैग में कैश लेकर गया। एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया ऐसा लग रहा है, एक ही व्यक्ति आया, एक ही गया है। उधर एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि राशि का हिसाब लगाने के बाद पता चला कि वह 6 लाख 64 हजार लेकर गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari