मध्यप्रदेश से BSNL की नई पहल: अब 300 चैनल फ्री में देख सकेंगे बिना सेट-टॉप बॉक्स
Amresh Kushwaha | Sept 18, 2024, 14:08 IST
BSNL की सौगात
BSNL ने मध्य प्रदेश से FTTH तकनीक के साथ लाइव टीवी की टेस्टिंग शुरू की है। इससे 300 चैनल बिना सेट-टॉप बॉक्स के फ्री देखे जा सकते हैं। जानें कैसे काम करेगी BSNL की यह तकनीक...
निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी नई पहल की है। इसके तहत BSNL ने फाइबर टू द होम (FTTH) तकनीक के साथ लाइव टीवी (Live TV) की टेस्टिंग की शुरुआत कर दी है। यह पहल सबसे पहले मध्यप्रदेश से शुरू की गई है, जहां उपभोक्ताओं को बिना किसी सेट-टॉप बॉक्स (Set-top Box) और केबल के 300 से अधिक चैनल देखने की सुविधा मिल रही है।
ये खबर भी पढ़िए...WhatsApp का नया फीचर : अब Instagram की तरह स्टेटस में दोस्तों को कर सकेंगे मेंशन
BSNL की इस एफटीटीएच तकनीक (FTTH Technology) से टीवी देखने के लिए उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। यदि आपके पास बीएसएनएल एफटीटीएच कनेक्शन (BSNL FTTH Connection) है, तो आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ये चैनल देख सकते हैं। साथ ही जिन उपभोक्ताओं के पास एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी (Android Smart TV) है और उसका संस्करण 10 या उससे ऊपर का है, उन्हें भी यह सुविधा निःशुल्क मिलेगी।
इस नई तकनीक के कारण उपभोक्ता अब हर महीने केबल कनेक्शन (Cable Connection) और सेट-टॉप बॉक्स पर होने वाले खर्च से बच सकते हैं। बीएसएनएल की इस सुविधा से एक ही कनेक्शन पर आप टीवी और इंटरनेट (Internet) दोनों का उपयोग कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...BSNL का धमाकेदार सिस्टम, बिना सेट-टॉप बॉक्स देख सकेंगे लाइव टीवी चैनल, जानिए कैसे
BSNL से मिली जानकारी के अनुसार, FTTH कनेक्शन के वाईफाई (Wi-Fi) के जरिए उपभोक्ता लाइव टीवी देख सकते हैं। उपभोक्ता को अपने एंड्रॉयड टीवी में ऐप (App) इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद वे सीधे BSNL के ब्रॉडबैंड कनेक्शन से टीवी चैनल्स का आनंद ले सकेंगे। वहीं इस प्रक्रिया में अतिरिक्त डेटा खर्च नहीं होगा।
इस नई पहल के बारे में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक (MP CG Chief General Manager) राधेश्याम परमार ने बताया कि यह देश की पहली लाइव टीवी टेस्टिंग है। इसे BSNL की FTTH तकनीक के साथ शुरू किया गया है। इसमें उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार के सेट-टॉप बॉक्स या केबल कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी।
ये खबर भी पढ़िए...WhatsApp का नया फीचर : अब Instagram की तरह स्टेटस में दोस्तों को कर सकेंगे मेंशन
BSNL की नई तकनीक का लाभ
सेट-टॉप बॉक्स और केबल का खर्च खत्म
ये खबर भी पढ़िए...BSNL का धमाकेदार सिस्टम, बिना सेट-टॉप बॉक्स देख सकेंगे लाइव टीवी चैनल, जानिए कैसे
ऐप के माध्यम से लाइव टीवी
मुख्य महाप्रबंधक का बयान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA