दिग्विजय सिंह के करीबी रहे देवाशीष जरारिया को BSP ने भिंड से दिया टिकट

Marut raj | Apr 17, 2024, 18:49 IST
Share
BSP gave ticket from Bhind to Devashish Jararia who was close to Digvijay Singh द सूत्र
BSP gave ticket from Bhind to Devashish Jararia who was close to Digvijay Singh द सूत्र

देवाशीष जरारिया ने बुधवार सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने राजस्थान BSP supremo Mayawati के सामने बसपा की सदस्यता ली और कुछ ही देर बाद भिंड से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

BSP gives ticket to Devashish Jararia from Bhind

भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीएसपी ने भिंड से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बसपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भिंड - दतिया संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े देवाशीष जरारिया ( Devashish Jararia ) को अपना उम्मीदवार बनाया है। जरारिया कांग्रेस नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ( Former CM Digvijay Singh ) के करीबी माने जाते हैं। जरारिया ने सुबह ही कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के अलवर में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ( BSP supremo Mayawati ) के सामने बसपा की सदस्यता ले ली। सदस्यता लेने के कुछ ही घंटे बाद बसपा ने भिंड सीट से उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर दिया।

बरैया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

2024 के लोकसभा चुनाव में भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ( Bhander MLA Phool Singh Baraiya ) को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से ही देवाशीष कांग्रेस नेताओं से नाराज थे। उन्होंने आज अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया। अब बसपा से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिग्विजय सिंह राजनीति में लेकर आए थे

देवाशीष के करीबियों की मानें तो जरारिया दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी ( JNU ) में पढ़े हैं। वे बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। जब देवाशीष दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के संपर्क में आए और कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। वे जेएनयू नेता कन्हैया कुमार एवं जिग्नेश मेवाणी के करीबी हैं। वे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आए थे।

Tags:
  • Former CM Digvijay Singh
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • BSP supremo Mayawati
  • Devashish Jararia
  • देवाशीष जरारिया
  • BSP gives ticket to Devashish Jararia from Bhind
  • बीएसपी सुप्रीमो मायावती
  • भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया
  • Bhander MLA Phool Singh Baraiya
नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी

By Amresh Kushwaha

नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी
धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति

By Harrison Masih

धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति
जयपुर: न्यू सांगानेर रोड के अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोजर, विधायक बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की

By Jageshwar prasad

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड के अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोजर, विधायक बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की
कहीं आप तो नहीं खा रहे एवरेस्ट का ये जीरा पाउडर? जांच में निकला अनसेफ, FSSAI ने बाजार से वापस मंगाने के दिए आदेश

By Aman Vaishnav

कहीं आप तो नहीं खा रहे एवरेस्ट का ये जीरा पाउडर? जांच में निकला अनसेफ, FSSAI ने बाजार से वापस मंगाने के दिए आदेश
लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था

By Sourabh Bhatnagar

लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था
भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक
आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगे स्कूटी, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल