जयपुर: न्यू सांगानेर रोड के अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोजर, विधायक बोले- जेडीए ने गलत मार्किंग की
Jageshwar prasad | Oct 05, 2026, 09:53 IST
जयपुर विकास प्राधिकरण न्यू सांगानेर रोड पर अवैध निर्माण हटा रहा है। गुर्जर की थड़ी से सोडाला तिराहे तक करीब 3 किलोमीटर एरिया में कार्रवाई हो रही है।
जयपुर विकास प्राधिकरण न्यू सांगानेर रोड पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाए जा रहे हैं और निर्माण को तोड़ा जा रहा है। व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया है और मुआवजे की मांग की है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर यह कार्रवाई राजस्थान हाई कोर्ट के निर्देशों के पालन में की जा रही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर में 260 मकान-दुकानों पर बुलडोजर।
- न्यू सांगानेर रोड से हट रहा अवैध निर्माण।
- शुरुआत में दीवार और सीढ़ियां तोड़ी गईं।
- हाई कोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई।
- बुलडोजर एक्शन का व्यापारियों ने किया विरोध।
आज गुर्जर की थड़ी चौराहे से लजीज रेस्टोरेंट तक एक किमी एरिया में दो दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है। सड़क सीमा में आ रहे रैम्प, फुटपाथ, सीढ़ियां और बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया है।
सड़क की चौड़ाई घट गई थी
जेडीए को 6 अक्टूबर को कोर्ट में कार्रवाई की पालना रिपोर्ट पेश करनी है। ऐसे में निर्धारित समय सीमा से पहले अवैध निर्माण हटाकर रिपोर्ट तैयार करने की कवायद की जा रही है। यही वजह है कि कार्रवाई में तेजी लाई गई है।
ट्रैफिक किया डायवर्ट
जो अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं, उन्हें जेडीए की ओर से पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं। इस बीच व्यापारियों ने अपने स्तर पर ही अवैध निर्माण हटाने और दुकानें खाली करने की शुरुआत कर दी थी।
व्यापारियों ने किया विरोध
व्यापारियों ने मांग की है कि सरकार और प्रशासन को कम से कम त्योहार के समय राहत देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अचानक कार्रवाई से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कहां चल रही कार्रवाई
इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा जेसीबी मौजूद हैं। करीब एक किलोमीटर में सड़क सीमा के दायरे में आ रहे दो दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। फिलहाल सड़क सीमा में आ रहे फुटपाथ और बाउंड्री वॉल को हटाया जा रहा है।
विधायक ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि आज किसी भी बड़े निर्माण को नहीं तोड़ा जाएगा। सिर्फ सड़क सीमा से ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेडीए के अधिकारियों ने गलत तरीके की मार्किंग की है, जिसे लेकर काफी विवाद है।
शर्मा ने कहा कि उन्होंने जनता की आपत्ति मुख्यमंत्री और यूडीएच मंत्री तक भी पहुंचाई है। उन्होंने ही जेडीसी को ठीक ढंग से कार्रवाई की निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीए के अधिकारी पहले अवैध निर्माण करवाते हैं और बाद में उस निर्माण को तोड़ते हैं, यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
मुआवजे की मांग
क्यों अहम है यह मामला?
प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई में आने वाले निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने पर फोकस रहेगा। 6 अक्टूबर को कोर्ट में पालना रिपोर्ट पेश करनी है। इसलिए जेडीए के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
फंड की कमी में फंसा कैंसर का इलाज: MP में हर साल 80 हजार मरीज बढ़ रहे, सरकारी मशीनें बंकरों में कैद
By Amresh Kushwaha
आनंद महिंद्रा को चंबल रिवर फ्रंट की खूबसूरती ने किया चकित, पहले समझे AI अब वंडरर लिस्ट में शामिल
By Jageshwar prasad
राजस्थान में काजरी के वैज्ञानिकों ने विकसित की बड़े उत्पादन देने वाली नए मोठ की चार किस्में
By Jyoti Mahender Bhardwaj
नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाएगी MP सरकार: अमरकंटक में बसेगा नया शहर, 11 हजार हेक्टेयर में विकसित होगी सैटेलाइट सिटी
By Amresh Kushwaha
धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति
By Harrison Masih
कहीं आप तो नहीं खा रहे एवरेस्ट का ये जीरा पाउडर? जांच में निकला अनसेफ, FSSAI ने बाजार से वापस मंगाने के दिए आदेश
By Aman Vaishnav
लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ गई... सीएम बोले- मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी, पता नहीं था
By Sourabh Bhatnagar