सीमा क्षेत्र के धार्मिक स्थल जमींदोज, हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद चला बुलडोजर

Jageshwar prasad | Jul 17, 2026, 11:21 IST
Share
ऑपरेशन क्लीन, सीमा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बना धार्मिक स्थल जमींदोज
ऑपरेशन क्लीन, सीमा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बना धार्मिक स्थल जमींदोज

जैसलमेर प्रशासन ने ऑपरेशन क्लीन के तहत अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया। राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बॉर्डर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल ढहाए।
  • ऑपरेशन क्लीन के दौरान 20 किमी दायरे में चला पीला पंजा।
  • 2 बीघा जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त, भरी पुलिस बल तैनात।
  • पोंग डेम विस्थापितों की जमीन पर बना था अवैध निर्माण।
  • हाई कोर्ट की हरी झंडी के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई।
जैसलमेर प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन शुरू किया है। इसके तहत घोटारू क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल और अन्य अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

यह जमीन पोंग डेम विस्थापितों के लिए आवंटित थी। हाई कोर्ट ने याचिकाएं खारिज करने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। पुलिस के कड़े बंदोबस्त में करीब 2 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

हिंगोले की ढाणी में कार्रवाई

घोटारू क्षेत्र के खारकी स्थित हिंगोले की ढाणी में सरकारी जमीन पर चारदीवारी बनाकर धार्मिक स्थल बना लिया गया था। बुधवार शाम उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और राजस्व कार्मिकों की मौजूदगी में बुलडोजर के साथ कार्रवाई की गई। करीब 2 बीघा जमीन पर बने हॉल, बाथरूम और अन्य निर्माण को हटाया गया।

प्रशासन के अनुसार, यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा के 50 किलोमीटर दायरे में आता है। यह जमीन पोंग डेम विस्थापितों के लिए आवंटित थी। अत: किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नाचना क्षेत्र में भी हुई कार्रवाई

नाचना क्षेत्र के ढाकलवाला और खारिया गांव में भी कार्रवाई हुई। ऑपरेशन क्लीन के तहत राजरकबा में बना 5 साल पुराना अतिक्रमण हटाया गया।

नाचना थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि चक 6-9 केआरएम में राजरकबा में बने अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान उपनिवेश विभाग के अधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

हाई कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं

प्रशासन के अनुसार, हिंगोले की ढाणी में बने धार्मिक स्थल को लेकर उच्च न्यायालय में याचिकाएं दायर की गई थीं। सभी याचिकाओं को राजस्थान हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू की।

रामगढ़, तनोट, शाहगढ़ थाना पुलिस सहित पुलिस लाइन का भारी जाब्ता तैनात किया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:-

बॉर्डर पर धार्मिक निर्माण हटाने पर हाई कोर्ट की मुहर, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि

बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों पर एक्शन से उड़ी नींद, मामला अब कोर्ट में पहुंचा

बॉर्डर पर जमीन खरीद में ब्लैक मनी की आशंका, 150 करोड़ की रजिस्ट्रियां जब्त

बॉर्डर पर इनकम टैक्‍स की नजर, रजिस्ट्रार कार्यालय में हो रही है जांच

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • अतिक्रमण
  • अंतरराष्ट्रीय सीमा
  • सरकारी जमीन
  • धार्मिक स्थल
  • जैसलमेर
  • ऑपरेशन क्लीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच