महाकाल नगरी में चला मोहन सरकार का बुलडोजर, मंदिर के पास चिकन-मटन की दुकानें जमींदोज

Amresh Kushwaha | Aug 29, 2025, 14:57 IST
Share
bulldozer-action-chicken-mutton-illegal-shop-mahakal-temple-ujjain
bulldozer-action-chicken-mutton-illegal-shop-mahakal-temple-ujjain

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास चिकन मटन की अवैध दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। हिंदूवादी संगठनों ने इस दुकान पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने इसे ध्वस्त किया।

मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में महाकालेश्वर मंदिर के पास अवैध चिकन मटन की दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मोहन यादव सरकार के जरिए की गई है। शहर के बेगम बाग क्षेत्र में स्थित चिकन मटन की दुकानों को ध्वस्त किया गया। इन दुकानों को कई महीने से बिना अनुमति के चलाया जा रहा था।

महाकाल नगरी में चली बुलडोजर

उज्जैन में यह कार्रवाई विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास अनीसा बी की बिल्डिंग में चल रही अवैध दुकानों पर की गई। मोहम्मद वसीम और मोहम्मद शादाब के जरिए संचालित इन दुकानों में चिकन और मटन बेचे जा रहे थे। इस कार्रवाई में करीब 50 पुलिस अधिकारी और जवानों के साथ 100 नगर निगम कर्मी और प्रशासनिक अमला मौजूद था। बुलडोजर और पोकलेन मशीनों के के जरिए इन दुकानों को ध्वस्त किया गया।
इस कार्रवाई के बाद उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप कुमार सोनी ने जानकारी दी कि हाईकोर्ट के जरिए दिए गए स्टे आर्डर के समाप्त होने के बाद यह कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई से कुछ महीने पहले भी इसी क्षेत्र की 12 बिल्डिंगों को जमींदोज किया गया था। इनमें अवैध निर्माण वाली बिल्डिंगे शामिल थी।

ये खबर भी पढ़िए...महाकाल नगरी के मुस्लिम इलाके बड़ी बुलडोजर कार्रवाई, नींद खुलते ही लोगों ने देखा खौफनाक मंजर

उज्जैन में अवैध दुकानों पर चले बुलडोजर की खबर पर एक नजर

  • महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित चिकन और मटन की अवैध दुकानों पर कार्रवाई की गई, जो बिना अनुमति के चल रही थीं।
  • मोहन यादव सरकार ने गुंडा और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया, इस दौरान करीब 50 पुलिस अधिकारी और 100 नगर निगम कर्मी मौजूद थे।
  • इस कार्रवाई को हाईकोर्ट के जरिए दिए गए स्टे आदेश के समाप्त होने के बाद लागू किया गया।
  • महाकाल मंदिर के पास नॉनवेज दुकानों पर हिंदूवादी संगठनों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई थी।
  • इससे पहले भी मध्यप्रदेश सरकार ने अवैध निर्माणों और दुकानों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है, जिससे शहर की सुरक्षा और सुंदरता पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकने की कोशिश की गई।
ये खबर भी पढ़िए...मछली परिवार की कोठी पर मोहन सरकार की बड़ी कार्रवाई, 25 करोड़ की तीन मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

हिंदूवादी संगठनों की आपत्ति

महाकाल मंदिर के पास स्थित इन अवैध चिकन मटन की दुकानों पर हिंदूवादी संगठनों ने कई बार आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इस पवित्र क्षेत्र के पास इस तरह की नॉनवेज दुकानों का होना धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं है। इन संगठनों ने यह भी दावा किया था कि मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच रही थी।

पिछले कुछ महीनों से इन दुकानों को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। वहीं अब सरकार ने इस मुद्दे पर कार्रवाई करते हुए अवैध दुकानों को बंद कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल की दो मस्जिदों पर बुलडोजर एक्शन का खतरा, लगातार बढ़ रहा है विवाद, जिला प्रशासन की चेतावनी

अवैध निर्माणों के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख

इससे पहले भी मध्यप्रदेश सरकार ने कई बार अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है। सरकार का मानना है कि अवैध कब्जों और दुकानों के कारण न केवल शहर की सुंदरता और सुरक्षा प्रभावित होती है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एमपी में बुलडोजर कार्रवाई | उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर | मोहन सरकार | उज्जैन न्यूज | उज्जैन महाकाल मंदिर | MP News‍

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन न्यूज
  • मोहन सरकार
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • एमपी में बुलडोजर कार्रवाई
  • अवैध दुकान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं