मछली परिवार की कोठी पर मोहन सरकार की बड़ी कार्रवाई, 25 करोड़ की तीन मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

Amresh Kushwaha | Aug 21, 2025, 13:30 IST
Share
machhli-family-bulldozer-demolition-bhopal-10-crore-property
machhli-family-bulldozer-demolition-bhopal-10-crore-property

भोपाल में मछली परिवार के जरिए बनाई गई तीन मंजिला कोठी को सरकारी जमीन पर बने होने के कारण बुलडोजर से तोड़ा गया। इसकी अनुमानित कीमत 25 करोड़ बताई जा रही है।

भोपाल में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तहत ड्रग तस्करी और बलात्कार के आरोपी यासीन मलिक और शाहवर मछली के परिवार की तीन मंजिला कोठी को गुरुवार (21 अगस्त) को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। यह इमारत सरकारी जमीन पर बनी हुई थी और इसकी अनुमानित कीमत 20 से 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। प्रशासन ने इस कार्रवाई से पहले कोठी में रखा हुआ सामान बाहर निकाला और फिर दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन की मदद से निर्माण को तोड़ दिया।

15 हजार स्क्वायर फीट में बनी थी कोठी

शारिक मछली के वकील गोपेश सिक्केवाल और उनके साथी वकील विशेष नामदेव ने जानकारी दी कि मछली परिवार की कोठी की अनुमानित कीमत 20 से 25 करोड़ रुपए है। यह कोठी 15 हजार स्क्वायर फीट में बनाई गई है। इसके आसपास का गार्डन तथा अन्य क्षेत्र मिलाकर पूरा निर्माण लगभग एक एकड़ में फैला हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए...मैं एक नेता हूं, आतंकवादी नहीं, यासीन मलिक का सुप्रीम कोर्ट में अहम बयान

लगभग 400 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात

मछली परिवार की कोठी पर कार्रवाई के दौरान लगभग 400 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। एसडीएम विनोद सोनकिया, जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का दल घटनास्थल पर पहुंच चुका है। वहां तैनात पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि यह कोठी सरकारी जमीन पर बनाई गई है, इस कारण पूरी इमारत को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके लिए 6 जेसीबी और पोकलेन मशीन निर्माण तोड़ने में लगी हैं।

जानें मछली परिवार की कोठी के बारे में



  • यह कोठी 1990 में बनाई गई थी।
  • 15 हजार स्क्वायर फीट में इसका निर्माण हुआ था।
  • तीन मंजिला इमारत में 30 से ज्यादा कमरे थे।
  • इसकी कीमत लगभग 20 से 25 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई थी।
  • कोठी में गैरेज, पार्क और झूला घर भी बनाया गया था।
  • पूरा निर्माण सरकारी जमीन पर हुआ था।
बता दें कि भोपाल पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद शारिक मछली भी पुलिस की पकड़ में आया।

ये खबर भी पढ़िए...हथियारों की तस्करी करने आया गैंगस्टर मुख्तार का बेटा यासीन मलिक अरेस्ट

शिफ्टिंग के लिए दिया था समय

30 जुलाई को प्रशासन ने मछली परिवार की तीन मंजिला कोठी को सील कर दिया था। कुछ सामान उस समय ही हटा लिया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए प्रशासन ने नियमानुसार रियायत भी दी। एसडीएम सोनकिया ने बताया कि निर्धारित अवधि खत्म होने पर कोठी को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=ogy0ZAe7xbs

ये खबर भी पढ़िए...MP News: जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक की पत्नी मुशाल बनी पाकिस्तान सरकार में मंत्री, पति तिहाड़ जेल में है कैद

100 करोड़ रुपए की संपत्ति पर हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले 100 करोड़ रुपए की संपत्ति पर कार्रवाई की जा चुकी है। 30 जुलाई को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अवैध निर्माणों को तोड़ा था। इनकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए थी। नियमों के अनुसार, हथाईखेड़ा स्थित कोठी को सील किया गया था। प्रशासन मछली परिवार की ऐसी संपत्तियों का पता लगा रही है, जो अवैध रूप से बनी हो या किसी से जमीन छीनकर बनाई गई हो। हालांकि, इस मामले में अधिकारी फिलहाल कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर रहे हैं।

मछली परिवार | मछली परिवार की कोठी | भोपाल प्रशासन | भोपाल में अवैध निर्माण | भोपाल न्यूज

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • यासीन मलिक
  • भोपाल प्रशासन
  • मछली परिवार
  • मछली परिवार की कोठी
  • भोपाल में अवैध निर्माण
मध्यप्रदेश में वन भूमि डायवर्सन के लिए नया सरकारी एजेंट, वन विकास निगम के कमीशन और दोहरी व्यवस्था पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में वन भूमि डायवर्सन के लिए नया सरकारी एजेंट, वन विकास निगम के कमीशन और दोहरी व्यवस्था पर उठे सवाल
आईएएस इफ्फत आरा को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी, राजस्व के साथ अब कोष एवं लेखा और पेंशन का काम भी संभालेंगी

By VINAY VERMA

आईएएस इफ्फत आरा को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी, राजस्व के साथ अब कोष एवं लेखा और पेंशन का काम भी संभालेंगी
मध्यप्रदेश के तीन शहर बनेंगे रोजगार के बड़े केंद्र, 2047 तक 20 लाख नौकरियों का लक्ष्य, सीएम मोहन यादव ने बताया पूरा प्लान

By Sandeep Kumar

मध्यप्रदेश के तीन शहर बनेंगे रोजगार के बड़े केंद्र, 2047 तक 20 लाख नौकरियों का लक्ष्य, सीएम मोहन यादव ने बताया पूरा प्लान
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम

By Sandeep Kumar

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक

By Ramanand Tiwari

MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी

By VINAY VERMA

चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी