मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी के मालिक के घर चलाई गोलियां, घर पर लगाई आग

Sanjay Gupta | Nov 02, 2024, 11:48 IST
Share
attack on ramesh mittal
attack on ramesh mittal

इंदौर की मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी के प्रमुख रमेशचंद्र मित्तल को मारने का प्रयास किया गया है। यही नहीं आरोपी ने पिस्टल से हवाई फायर कर घर के बाहर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मना करने पर गार्ड को भी जिंदा जलाने का प्रयास किया।

INDORE. इंदौर की मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी के प्रमुख रमेशचंद्र मित्तल को मारने की कोशिश हुई है। उनके घर पर गोलियां चलाई गई और घर के बाहर पेट्रोल डालकर आग भी लगाई गई। गार्ड को भी जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह हुई घटना

घटना का आरोपी डॉक्टर राजेश गंगवानी निवासी अन्नपूर्णा नगर इंदौर का है। गंगवानी गुरुवार शाम को मित्तल के न्यू पलासिया स्थित बंगले पर पहुंचा था। उसने पहले खुद को डिलीवरी ब्वॉय बताते हुए अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन गार्ड को शंका हुई तो उसने मना कर दिया। इसके बाद गंगवानी फिर थोड़ी देर बाद वापस लौटा, उसने एक बार फिर अंदर घुसने की कोशिश की। गार्ड नवीन खनगवाल ने उसे रोका तो गंगवानी ने गार्ड के कपड़ों और बंगले के गेट पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। साथ ही पिस्टल से हवाई फायर किए। वह साथ में पटाखे भी लाया था, जिन्हें वह गेट पर फोड़ने लगा। यह देख आस-पास के अन्य गार्ड मौके पर पहुंच गए उन्होंने आग को बुझाया और गंगवानी को पकड़ा।

प्यार में इंतकाम : प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को किया आग के हवाले और खुद भी झुलसा

पत्नी को नौकरी से निकालने से था नाराज

टीआई तुकोगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के लिए गंगवानी ने कारण बताया कि मित्तल की यूनिवर्सिटी में उसकी पत्नी प्रोफेसर थी, लेकिन उसे कुछ दिन पहले नौकरी से निकाल दिया गया। उसने बताया कि पैसों के लेन-देन का भी विवाद था। इसी घटना से वह नाराज था, इसलिए मित्तल के यहां यह घटना की।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • MP Crime News
  • indore news in hindi
  • मैडीकैप्स यूनिवर्सिटी
  • रमेश मित्तल
  • मैडीकैप्स यूनिवर्सिटी इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग